Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

5 साल में शेयर बाजार ने रचा इतिहास, लेकिन इन 10 शेयरों ने डुबो दी निवेशकों की कमाई

14 दिसंबर, 2025 06:22 PM

मोतीलाल ओसवाल ग्रुप की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 से 2025 तक का पांच साल का दौर भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद मजबूत रहा है। इस अवधि में पिछले तीन दशकों की तुलना में सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएशन देखने को मिला। हालांकि, इसी दौरान कुछ ऐसे शेयर भी सामने आए जिन्होंने अपने निवेशकों की बड़ी पूंजी डुबो दी।

यह रिपोर्ट मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल की अगुआई में तैयार की गई है, जिसकी थीम है “India – The Multi-Trillion Dollar Opportunity: Compounding Economy, Compounding Stocks”। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था निवेशकों के लिए बड़े अवसर पेश कर रही है।

वेल्थ डिस्ट्रक्शन रहा सीमित
रिपोर्ट के अनुसार, इन पांच वर्षों में कुल ₹66,600 करोड़ की वेल्थ नष्ट हुई, जो पिछले 17 सालों में सबसे कम है। यह टॉप-100 कंपनियों द्वारा बनाई गई कुल संपत्ति का सिर्फ 0.4% है। टॉप-500 कंपनियों में से केवल 24 कंपनियां ही ऐसी रहीं जिन्होंने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया।

टॉप वेल्थ डिस्ट्रॉयर शेयर
पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले शेयरों में राजेश एक्सपोर्ट्स और व्हर्लपूल इंडिया सबसे ऊपर रहे। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर निवेशकों की ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की वेल्थ खत्म कर दी।

राजेश एक्सपोर्ट्स: शेयर 60% टूटे, CAGR -19%
व्हर्लपूल इंडिया: 56% की गिरावट, CAGR -11%
इसके अलावा बंधन बैंक, वोडाफोन आइडिया, धानी सर्विसेज, पीवीआर इनॉक्स, जी एंटरटेनमेंट, रिलैक्सो फुटवियर, स्पंदना स्फूर्ति और फ्यूचर कंज्यूमर भी वेल्थ डिस्ट्रॉयर की सूची में शामिल रहे।

वोडाफोन आइडिया रहा अपवाद
दिलचस्प बात यह रही कि वोडाफोन आइडिया ने पिछले पांच साल में भले ही ₹7,100 करोड़ की वेल्थ नष्ट की, लेकिन बीते छह महीनों में इसके शेयरों में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। यह इस सूची का इकलौता शेयर है जिसका CAGR 17% पॉजिटिव रहा।

सेक्टर के हिसाब से हाल
सेक्टर स्तर पर सबसे ज्यादा नुकसान कंज्यूमर और रिटेल सेक्टर में हुआ, जहां ₹29,600 करोड़ की वेल्थ नष्ट हुई, जो कुल नुकसान का 44% है। इसके बाद फाइनेंशियल्स और टेलीकॉम सेक्टर रहे। आईटी, रियल एस्टेट, मीडिया और कैपिटल गुड्स सेक्टर भी कमजोर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान