Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए • 4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला • पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

पंजाब

4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

29 नवंबर, 2026 06:32 PM

चंडीगढ़/जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के तहत विदेश बैठे हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे आई.एस.आई. की शह प्राप्त खालिस्तान कमांडो फोर्स (के.सी.एफ.) के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए शहीद भगत सिंह (एस.बी.एस.) नगर से दो मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीनों सहित दो 9 एम.एम. पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे राज्य में संभावित आतंकी हमला टल गया है।

गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान दिनेश कुमार उर्फ सौरव और मैरी महाजन के रूप में हुई है, जो दोनों एस.बी.एस. नगर के गांव भारो मजारा के रहने वाले हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिमों ने अपने विदेश बैठे हैंडलरों के निर्देशों पर एस.बी.एस. नगर के बहराम नजदीकी इलाके से हैंड ग्रेनेड और हथियारों की यह खेप प्राप्त की थी।
उन्होंने बताया कि इन गुर्गों को राज्य की अमन-शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने के मकसद से क्षेत्र में किसी सुरक्षा संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर हमला करने का काम सौंपा गया था, लेकिन पुलिस की समय पर और समन्वित कार्रवाई की बदौलत इस योजनाबद्ध हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया, जिससे कई बेगुनाहों की जान बच गई।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीमों ने एस.बी.एस. नगर के गांव चक माई दास गेट नजदीक बहराम-फगवाड़ा रोड से दोनों मुख्य गुर्गों को घेरकर काबू कर लिया।

इस संबंध में थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.), शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के 6 कैडेट एन.डी.ए. और 2 कैडेट तकनीकी प्रवेश योजना से पास आउट हुए

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू