Friday, November 27, 2026
BREAKING
• हरियाणा में एक आईएएस, छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला • गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए है बड़ी प्रेरणा : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में CM नायब सैनी की बड़ी सौगात; आश्रम को दिए 21 लाख रुपए, धार्मिक स्थलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी • हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस... 62.40 करोड़ से खरीदेगी आधुनिक साइबर टूल्स, AI से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा • UK-जर्मनी के 8 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा में वैश्विक निवेश लाने का लक्ष्य • सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री के लिए 'एक समान राज्य नीति' को दी मंजूरी • ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश • लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत • भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

27 नवंबर, 2026 08:15 PM

चंडीगढ़/लाडोवाल (लुधियाना) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज लुधियाना के लाडोवाल में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जाने वाले प्रशासनिक परिसर, बागवानी विकास केंद्र का नींव पत्थर रखा और हाईटेक पॉलीहाउस इकाई का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोहिंदर भगत ने कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आमदनी बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक तकनीकों और अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

इस परियोजना के तहत प्रशासनिक परिसर, प्लांट हेल्थ क्लीनिक, चार हाईटेक पॉलीहाउस, आधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों तथा बीज भंडारण शेड का निर्माण किया जा रहा है। चार हाईटेक पॉलीहाउस में से दो का उपयोग सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए किया जाएगा। इनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 40 लाख पौध होगी। शेष दो पॉलीहाउस में अमरूद की पौध तैयार की जाएगी, जिनकी सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 50 हजार पौधे होगी।

मंत्री ने बताया कि इन सुविधाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध करवाने, वैज्ञानिक खेती प्रणालियों को प्रोत्साहित करने तथा बागवानी की उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लांट हेल्थ क्लीनिक के माध्यम से पौधों में होने वाली बीमारियों, कीटों के हमलों और फसलों से जुड़ी अन्य समस्याओं की वैज्ञानिक तरीके से पहचान की जाएगी तथा उनके प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री लतीफ अहमद ने कहा कि बागवानी विकास केंद्र की स्थापना विभाग के संस्थागत एवं तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लाडोवाल में विकसित की जा रही इन सुविधाओं का प्रभावी उपयोग किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन और आधुनिक बागवानी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा।

बागवानी निदेशक श्री मनीष कुमार ने विभाग द्वारा कृषि विविधीकरण, संरक्षित खेती, गुणवत्तापूर्ण नर्सरी उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा विकसित की जा रही सुविधाओं और तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर श्री हरमेल सिंह एवं श्री गुरशरण सिंह, संयुक्त निदेशक बागवानी, श्री दलबीर सिंह, उप निदेशक बागवानी, लुधियाना, श्री विजय प्रताप, सहायक निदेशक बागवानी, सभी बागवानी विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी निखिल अंबिश मेहता तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न बागवानी फसलों से संबंधित तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया। विभाग के विषय विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती तकनीकों, फसल प्रबंधन, पौध संरक्षण और आधुनिक बागवानी पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सत्र के दौरान किसानों को तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सीधे विचार-विमर्श करने तथा व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी मिला।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: विधायक कुलवंत सिंह

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा 2 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करेगी प्रवेश

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार बैठकें, वाजिब मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू

मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; देश में सर्वाधिक 431 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य इसका प्रमाण: गुरमीत सिंह खुड्डियां

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर