Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

4 Major Reasons: लगातार तीसरे दिन बाजार लाल, सेंसेक्स 275 अंक टूटा, जानिए गिरावट की 4 बड़ी वजहें

10 दिसंबर, 2025 06:27 PM

बुधवार, 10 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 25,750 के नीचे आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले सतर्क रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार की धारणा कमजोर कर दी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.90% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.42% तक की कमजोरी रही।

सेंसेक्स 275.01 अंक (0.32%) गिरकर 84,391.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 81.65 (-0.32%)अंक टूटकर 25,758 पर क्लोज हुआ।

आज बाजार टूटने की 4 बड़ी वजहें
1. फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले अनिश्चितता
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का निर्णय आज देर रात आने वाला है। ब्याज दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है, लेकिन नए साल की पॉलिसी, महंगाई के अनुमान और चेयरमैन जेरोम पॉवेल के संभावित उत्तराधिकारी को लेकर बाजार में असमंजस बना हुआ है। यही आज की गिरावट का सबसे बड़ा कारण रहा।

2. कमजोर वैश्विक संकेत
एशियाई बाजारों—शंघाई SSE, हांगकांग हैंग सेंग और जापान निक्केई—सभी में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी पिछली रात कमजोर बंद हुए। ग्लोबल संकेतों की कमजोरी घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर गई।

3. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
FIIs लगातार नौवें दिन बिकवाली कर रहे हैं। मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 3,760 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दिसंबर महीने में अब तक FII की कुल बिकवाली 14,819 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। इससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना।

4. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.15% बढ़कर 62.03 डॉलर प्रति बैरल हो गई। कच्चा तेल महंगा होने से भारत पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है और कंपनियों के मार्जिन प्रभावित हो सकते हैं—जो बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान