Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

31 मार्च तक शुरू होंगे डे-बोर्डिंग स्कूलों के काम, कंसल्टेंसी कंपनी हायर कर तैयार किया जा रहा मेगा प्लान

16 फ़रवरी, 2026 01:03 PM

प्रदेश में अब शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आने वाली है। राज्य भर में 31 मार्च तक अधिकतर डे-बोर्डिंग स्कूलों के कार्यों को धरातल पर युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने के निर्देश प्रदेश सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से सरकारी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत सरकार की ओर से 94.46 करोड़ रुपए जारी भी किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में स्थित ब्वायज स्कूल में बन रहे डे-बोर्डिंग स्कूल को भी पहले चरण के तहत पांच करोड़ का बजट मिल चुका है। अब धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में कंसल्टेंसी कंपनी हायर कर स्कूल को तैयार करने के लिए मेगा प्लान बनाया जा रहा है। इसमें बड़ी बात यह है कि प्रदेश सरकार की ओर से आगामी शैक्षणिक सत्र में डे-बोर्डिंग स्कूलों में कक्षाएं शुरू करने की योजना है।

राज्य सरकार ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों को जल्द से जल्द स्थापित करने के लिए 94.46 करोड़ रुपए की राशि पहले ही जारी कर दी है। अब राज्य में चयनित 42 स्कूलों में 31 मार्च से पहले धरातल में कार्य करने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसा स्कूल स्थापित किया जाएगा और अब तक राज्य भर में 42 स्थानों की पहचान की जा चुकी है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में ये महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यहां काम की तैयारी

कांगड़ा जिला में धर्मशाला, जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, फतेहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, इंदौरा व देहरा, बिलासपुर में हटवार, चंबा में भटियात, किलाड़ और बनीखेत, हमीरपुर में अमलेहर, कोहडऱा, करहा, चमियाना खास और हमीरपुर, कुल्लू में पिराडी मोहल, किन्नौर में उर्नी और रिकांगपिओ, लाहुल-स्पीति के केलांग, काजा और दारचा, मंडी में सरकाघाट व जोगिंद्रनगर, शिमला के ठियोग, सुन्नी और सरस्वती नगर, सिरमौर में सतौन, ऊना के अंब, बंगाणा, संघनाई और बदेहरा, सोलन के कल्याणपुर, ममलीग, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और कंडाघाट में डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें