Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

हरियाणा

30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह

04 सितंबर, 2026 08:22 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 सितंबर तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन आयोजित की जाएंगी। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे। इस अवसर पर मुंडावर के विधायक ललित यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों की अध्यक्षता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर को पिगनावां (नूंह) और बादशाहपुर (गुरुग्राम) तथा 7 सितंबर को शाहबाद ग्रामीण (कुरुक्षेत्र) और साहा (अंबाला) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समाधान के लिए संघर्ष के लिए तैयार करना भी होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, छात्रों की समस्याएं और ‘छात्रों की गूंज’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर में चोरी की घटना सहित जनभावनाओं से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और सरकार की नीतियों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ये कन्वेंशन हरियाणा में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने और जनहित के संघर्ष को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी

विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी

हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा

हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा

4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था

4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Yamunanagar में CM नायब सैनी का काफिला रोकने का था ऐलान, पर खुद किसानों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री....दिया बड़ा आश्वासन

Yamunanagar में CM नायब सैनी का काफिला रोकने का था ऐलान, पर खुद किसानों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री....दिया बड़ा आश्वासन

आखिरकार 2 साल का इंतजार खत्म; पंचकूला में 79 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे सम्मानित

आखिरकार 2 साल का इंतजार खत्म; पंचकूला में 79 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे सम्मानित

हरियाणा सरकार की नई पहल: गन्ने की आधुनिक खेती पर मिलेगा अनुदान, जानिए किन 15 जिलों के किसानों को फायदा

हरियाणा सरकार की नई पहल: गन्ने की आधुनिक खेती पर मिलेगा अनुदान, जानिए किन 15 जिलों के किसानों को फायदा

17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित

17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष

शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष