Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव • करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी • राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता • अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार • भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू • पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

हरियाणा

30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव

29 सितंबर, 2026 08:07 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर राज्य के नागरिकों को दिल की सेहत के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के तहत जारी एक विशेष जन-जागरूकता संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) हृदय रोगों का सबसे बड़ा और रोके जाने योग्य जोखिम कारक है, जिसे एक 'साइलेंट किलर' भी माना जाता है। इस खतरे से बचने के लिए 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करानी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को नियमित सलाह लेने, जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई दवाइयों का नियमित सेवन करने, खुद से दवा न बदलने और अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या एनसीडी क्लिनिक में नियमित रूप से फॉलो-अप कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, असंतुलित खान-पान, तंबाकू एवं शराब का सेवन और अत्यधिक तनाव दिल की बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारण हैं। इनसे बचाव के लिए नागरिकों को सप्ताह में कम से कम 5 दिन प्रतिदिन 30 से 45 मिनट नियमित व्यायाम करना चाहिए, अपने शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहिए और भोजन में नमक की मात्रा कम रखते हुए ताजे फल एवं सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
इसके साथ ही, तंबाकू व शराब के सेवन से दूर रहकर तथा योग व ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी

सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी

तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी

राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता

राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता

हरियाणा में 1 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163; उल्लंघना पर कानूनी कारर्वाई

हरियाणा में 1 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163; उल्लंघना पर कानूनी कारर्वाई

हरियाणा में 3 दिन ठप रहेगी दूध की सप्लाई, पशुपालकों का कड़ा फैसला...जानिए क्या है वजह

हरियाणा में 3 दिन ठप रहेगी दूध की सप्लाई, पशुपालकों का कड़ा फैसला...जानिए क्या है वजह

30 सितंबर को रिटायर होंगे  हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता

30 सितंबर को रिटायर होंगे  हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता

वर्षो बाद हरियाणा में  2 एच.सी.एस. (HCS) अधिकारियों ने लगातार 4 वर्षो एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. (SDM) पद पर  तैनात रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

वर्षो बाद हरियाणा में  2 एच.सी.एस. (HCS) अधिकारियों ने लगातार 4 वर्षो एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. (SDM) पद पर  तैनात रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी