Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

3- Door Thar: Mahindra ने लॉन्च की नई थार, कीमत 10 लाख रुपए से कम

03 अक्टूबर, 2025 05:53 PM

ऑफ-रोडिंग के शौकीन लोगों का इंतज़ार खत्म हो चुका है। महिंद्रा ने सेकेंड जेनरेशन 3-डोर थार को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए रखी गई है। बाहर से यह एसयूवी अपने पुराने, मज़बूत अंदाज़ में दिखती है, लेकिन अंदर और बाहर, दोनों जगह कुछ अहम और मॉडर्न बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

एक्सटीरियर-
पहली नज़र में थार का वही जाना-पहचाना और दमदार लुक नज़र आता है, लेकिन कुछ छोटे बदलाव इसे नयापन देते हैं। रेडिएटर ग्रिल अब गाड़ी के रंग (बॉडी कलर) में फिनिश की गई है। बम्पर पर सिल्वर ट्रिम दी गई है, जिससे एसयूवी को एक आकर्षक डुअल-टोन लुक मिलता है। रियर में अब पार्किंग कैमरा, रियर वॉशर और वाइपर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स जोड़े गए हैं। फ्यूल लिड को अब ड्राइवर सीट से खोलने का ऑप्शन भी दिया गया है। अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन वही पुराना रखा गया है, जो ग्राहकों के लिए थोड़ी निराशा की बात हो सकती है।

कलर ऑप्शन-
थार अब दो नए रंगों – टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे में भी उपलब्ध होगी।

इंटीरियर और कैबिन-
अंदर की तरफ़ केबिन में कई अपडेट किए गए हैं, जो इसे और ज़्यादा आरामदायक और आधुनिक बनाते हैं। पिलर-माउंटेड ग्रैब-हैंडल्स (पकड़ने के लिए हैंडल) दिए गए हैं, जिससे कार में चढ़ना-उतरना अब आसान हो गया है। पावर विंडो स्विच को अब दरवाज़े के पैनल पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें 5-डोर मॉडल 'थार रॉक्स' से कुछ फीचर्स यहाँ भी लाए गए हैं, जैसे-10.25 इंच का टचस्क्रीन जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट्स की सुविधा दी है। इसमें एक खास 'एडवेंचर स्टैट्स' फीचर है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान अल्टीट्यूड, बैंक एंगल और पिच जैसे ज़रूरी पैरामीटर्स दिखाता है।

इंजन विकल्प और कीमत
महिंद्रा ने अपडेटेड थार 3-डोर को अलग-अलग इंजन और ड्राइवट्रेन कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा है, जो इस प्रकार हैं-

डीजल इंजन: 1.5 लीटर D117 CRDe और 2.2 लीटर mHawk।
पेट्रोल इंजन: 2.0 लीटर mStallion।
गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
नई थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित