Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

27 से घटकर 12 और अब बचेंगे सिर्फ 4! बैंकों के बड़े विलय की तैयारी, 2 लाख कर्मचारी होंगे प्रभावित

20 नवंबर, 2025 04:50 PM

बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी एक बार फिर तेज हो गई है। सरकार सरकारी बैंकों की स्थिति मजबूत करने, उनके घाटे को कम करने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए मेगा मर्जर पर काम कर रही है। वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। लक्ष्य है कम लेकिन अधिक मजबूत और कुशल सरकारी बैंक तैयार करना।

किन बैंकों पर चल रहा है मर्जर का विचार?
सूत्रों के अनुसार सरकार छोटे सरकारी बैंकों को मिलाकर बड़े बैंक बनाने की योजना पर काम कर रही है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक का विलय किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के एकीकरण की चर्चा भी जारी है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो एक बड़ा सार्वजनिक बैंक अस्तित्व में आएगा। फिलहाल किस बैंक का विलय किसके साथ होगा, इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक
सरकार के सामने एक ऐसा ढांचा तैयार करने का लक्ष्य है, जिसमें अंततः देश में सिर्फ चार बड़े सरकारी बैंक रह जाएं—

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
केनरा बैंक

छोटे बैंकों को इनमें मर्ज करने पर विचार हो रहा है। नीति आयोग भी पहले ही सुझाव दे चुका है कि केवल चुनिंदा मजबूत बैंकों को सरकारी नियंत्रण में रखा जाए और शेष का या तो निजीकरण हो या मर्जर किया जाए।

खाताधारकों और कर्मचारियों पर क्या होगा असर?
इस प्रस्ताव से करोड़ों खाताधारक और लगभग 2,29,800 कर्मचारी प्रभावित होंगे। मर्जर के बाद शाखाओं का पुनर्गठन होगा, इससे कई शाखाएं बंद हो सकती हैं। सरकार यह दावा करती है कि कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित रहेंगी लेकिन शाखाएं कम होने से ट्रांसफर बढ़ सकते हैं और प्रमोशन व सैलरी ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है। नए कर्मचारियों की भर्ती के अवसर भी सीमित हो सकते हैं।

किन-किन बैंकों का हो चुका है विलय
ये पहली बार नहीं होगा, जब सरकारी बैंकों का विलय किया जाएगा। इससे पहले कई बैंकों का मर्जर किया जा चुका है। साल 2019 में सरकार ने मेगा बैंक कॉनसॉलिडेशन योजना के तहत कई बैंकों का विलय किया। देश में बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 रह गई।

2017: SBI ने 6 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक को अपने में शामिल किया।

2019:

विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का PNB में विलय
आंध्रा बैंक व कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक में विलय
इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में मर्जर

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान