Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ाई गई, जांच जारी

09 जुलाई, 2025 03:11 PM

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज बुधवार को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राणा के खिलाफ 2012 में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद अब एक पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया गया है। इस नई चार्जशीट में उसकी गिरफ्तारी का मेमो, जब्ती मेमो और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल है।

इससे पहले इस साल 6 जून को एक विशेष NIA अदालत ने राणा को 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। उस समय राणा के वकील ने उसकी गिरती सेहत का हवाला देते हुए तिहाड़ जेल से स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी। NIA ने राणा की आवाज और हस्तलिपि के नमूने लिए हैं ताकि उसकी तुलना 26/11 के सह-आरोपी डेविड कोलमैन हेडली के साथ हुई टेलीफोनिक बातचीत की रिकॉर्डिंग्स से की जा सके। जांच एजेंसी को संदेह है कि राणा ने हेडली को हाथ से लिखे निर्देश, नक्शे और लक्ष्य संबंधी जानकारी दी थी, जिनका इस्तेमाल मुंबई में हमले की योजना बनाने में हुआ।

NIA राणा को मुंबई समेत अन्य शहरों में ले जाकर हमले से पहले की घटनाओं की कड़ी को फिर से जोड़ने की योजना बना रही है। अप्रैल में भी राणा की NIA हिरासत बढ़ाई गई थी ताकि एजेंसी को जांच पूरी करने का और समय मिल सके। जांच के दौरान, राणा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि हमले की योजना या क्रियान्वयन में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। उसने यह भी कहा कि उसके बचपन के दोस्त डेविड हेडली ने अकेले ही हमले की रेकी और योजना बनाई थी।

गौरतलब है कि हेडली, जो इस मामले में अब सरकारी गवाह बन चुका है, ने पहले ही स्वीकार किया था कि उसने भारत के कई शहरों, खासकर मुंबई में, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के लिए रेकी की थी। राणा ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि उसने मुंबई और दिल्ली के अलावा केरल की यात्रा भी की थी। जब उससे केरल दौरे का कारण पूछा गया, तो राणा ने कहा कि वे वहां एक परिचित से मिलने गए थे और उस व्यक्ति का नाम और पता भी एजेंसी को दिया है। तहव्वुर राणा की यह न्यायिक हिरासत ऐसे समय में बढ़ाई गई है जब NIA उसकी भूमिका को लेकर जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है। तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तान सेना का पूर्व चिकित्सा अधिकारी और कनाडा नागरिक है। उस अमेरिका से भारत लाकर मुकदमे का सामना कराया जा रहा है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं