Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

24वें ग्रैंड स्लैम से दो कदम दूर जोकोविच

12 जुलाई, 2023 05:46 PM

लंदन:  सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल के तीसरे और कुल 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए विंबलडन 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।
जोकोविच ने मंगलवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल में रूस के आंद्रे रुबलेव के खिलाफ पिछड़कर वापसी करते हुए 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से जीत हासिल की। फाइनल में जगह बनाने के लिये जोकोविच का मुकाबला इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त जैनिक सिनर से होगा। सिनर ने रूस के रोमन सफीउलिन को 6-4, 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में कदम रखा है।
जोकोविच अपना 46वां बड़ा सेमीफाइनल खेलते हुए सर्वाधिक सेमीफाइनल खेलने में रोजर फेडरर के पुरुष एकल रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।
दूसरी ओर, 25 वर्षीय रूबलेव आठवीं बार प्रमुख क्वार्टरफाइनल खेल रहे थे, लेकिन वह अब भी अपने पहले सेमीफाइनल की तलाश में हैं। ओपन युग में किसी भी खिलाड़ी ने जीत के बिना इतने ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल नहीं खेले हैं।
रुबलेव ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टरफाइनल में भी जोकोविच से भिड़े थे, जहां सर्बियाई खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।
जोकोविच ने रुबलेव के बारे में कहा, "मैंने जब ग्रैंड स्लैम में उनका सामना किया तो वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे। यह ऐसी चीज है जिसकी उनके जैसे खिलाड़ी से उम्मीद की जाती है। वह खेल के प्रति बहुत समर्पित हैं और हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं बिना किसी संदेह के उनके खेल में सुधार देख सकता हूं। मुझे लगता है कि आज उसने बहुत बढ़िया टेनिस खेला। वह बहुत दबाव डाल रहा था, बहुत तेज खेल रहा था।"
सिनर के साथ जोकोविच का सेमीफ़ाइनल मुकाबला पिछले साल विंबलडन में इस जोड़ी के क्वार्टरफ़ाइनल का रीमैच होगा जब जोकोविच ने दो सेटों से पिछड़ने के बाद 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की थी। उसके बाद से दोनों खिलाड़ी आमने-सामने नहीं आये हैं।
सिनर ने कहा, "यह (सेमीफाइनल) मेरे लिये बहुत मायने रखता है। बहुत खुश हूं कि मैं अपना पहला सेमीफाइनल यहां इस विशेष जगह, एक विशेष सतह पर खेलने वाला हूं। देखते हैं कि आगे क्या होता है।"
सिनर से हारने वाले सफीउलिन विंबलडन में पदार्पण कर रहे थे। उन्होंने अपने अभियान में कई आक्रामक प्रदर्शन किये और 2014 में विश्व नंबर 144 निक किर्गियोस के बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सबसे निचले रैंक वाले व्यक्ति बन गये।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर