Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

21 मार्च को आएगा हिमाचल का बजट, 18 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र का दूसरा चरण

04 मार्च, 2026 05:41 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपना चौथा बजट पेश करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी, जबकि तीन दिन अवकाश रहेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र के दूसरे चरण को लेकर मंगलवार को अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी है। जारी अस्थायी कार्यसूची के तहत 18 मार्च को सुबह 11 बजे बजट बजट सत्र का दूसरा चरण आरंभ होगा और इस दौरान शोकोद्गार, यदि कोई हो, के अलावा शासकीय व विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा होगी। 19 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा अनुपूरक बजट प्रथम एवं अंतिम किस्त वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रस्तुतीकरण एवं पारण के अलावा सामान्य चर्चा, मांगों पर चर्चा एवं मतदान और विनियोग विधेयक, विचार-विमर्श एवं पारण तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 20 मार्च को भी शासकीय/ विधायी कार्य के अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव-चर्चा एवं पारण होगा।

21 मार्च को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रस्तुतिकरण होगा, जिसके बाद 22 मार्च को अवकाश रहेगा। अस्थायी कार्यसूची के तहत 23, 24 और 25 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 सामान्य चर्चा एवं समापन होगा। इससे अगले दिन 26 मार्च को फिर अवकाश रहेगा। 27 और 28 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 मांगों पर चर्चा एवं मतदान और 29 मार्च को अवकाश रहेगा। 30 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य से सत्र के दिन की शुरुआत होगी। तदोपरांत बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 पर मांगों पर चर्चा एवं मतदान के अलावा विनियोग विधेयक पुर: स्थापना, विचार-विमर्श एवं पारण और 31 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के बाद गैर सरकारी सदस्य दिवस रहेगा। पहली और दो अप्रैल को शासकीय/ विधायी कार्य होंगे। बता दें कि इससे पहले बजट सत्र का पहला चरण तीन दिनों 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया था, जिसमें सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को लेकर लाए संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी और संकल्प प्रस्ताव पारित हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम