Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़ • गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी • 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज • लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता • चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम • हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी • Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप • Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

हरियाणा

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

07 अक्टूबर, 2026 07:49 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कांग्रेस की स्कैम करने वाली सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी की सेवा करने वाली सरकार बनाई है, इसके लिए यह सारा देश मोदी जी का आभारी है। उन्होंने कहा 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प में दो शब्द हैं, एक सेवा है और एक संकल्प है कि हम किस क्षेत्र में कहां कौन सी सेवा कर सकते है उसका हर नागरिक संकल्प ले कि हम सेवा करेंगे। यह बात विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा में पूर्ण होने पर अम्बाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर पुलिस लाइन में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 को भारत माता के लाल नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से आज तक सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण हुए है। इसके उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सेवा-संकल्प में दो शब्द हैं, एक सेवा है और एक संकल्प है कि हम किस क्षेत्र में कहां कौन सी सेवा कर सकते है उसका हर नागरिक संकल्प ले कि हम सेवा करेंगे।

विज ने कहा कि हमने सभी ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना है और जो उपलब्धियां हमने हासिल की है और जो हमारे अगले ऊंचे लक्ष्य तय किए गए हैं और हर जगह पर उन्होंने मैं नहीं बल्कि हम कहा है जिसमें वो भी है मैं भी हूं, असीम जी व सैनी साहब भी हैं और सारी जनता है। अनिल जी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है उसमें उच्चतम स्तर तक जाने के लिए सरकार तो काम कर रही है लेकिन उसमें हम सबको भी सेवा के काम में जोड़ना है। इसीलिए सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है जो हर मोहल्ले, गांव व शहर तक जाएगी, अम्बाला में चौक बनाया गया है जहां इसे स्थापित किया जाएगा ताकि दीए से दीया, ज्योत से ज्योत जला दो, देश में कहीं भी अंधेरा है तो उसे मिटा दो, ये इस यात्रा का संदेश है।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डीसी सचित गुप्ता व अन्य द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन सुना। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री अनिल विज व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने मशाल जलाते हुए “सेवा ज्योति यात्रा” की शुरूआत की। यात्रा पुलिस लाइन से होते हुए ओल्ड सेशन कोर्ट तक गई जहां ज्योति स्थापित की गई। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने वंदे मातरम के नारे लगाते हुए यात्रा में जोश का संचार किया।

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अम्बाला छावनी से सैकड़ों की संख्या में 42 बसों के काफिले में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, नगर निगम मेयर अक्षिता सैनी, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित;  3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार