Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

2026 में महंगाई से मिलेगी राहत, इस सरकारी बैंक ने की भविष्यवाणी

14 दिसंबर, 2025 06:20 PM

नवंबर महीने में महंगाई ने भले ही आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ाया हो लेकिन आने वाला साल राहत लेकर आ सकता है। एसबीआई रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में देश की रिटेल महंगाई (CPI) में करीब 35 बेसिस प्वाइंट तक की गिरावट आ सकती है। इस गिरावट में GST सुधारों की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अनुमान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाली अतिरिक्त छूट को शामिल किए बिना लगाया गया है। अगर GST दरों में कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचता है, तो महंगाई पर असर और भी ज्यादा हो सकता है। कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2025-26 में CPI में लगभग 35 बीपीएस की कमी संभव है।

नवंबर में क्यों बढ़ी महंगाई?
एसबीआई रिसर्च के अनुसार, नवंबर 2025 में भारत की CPI महंगाई 0.25% से बढ़कर 0.71% हो गई। केरल में महंगाई दर सबसे ज्यादा 8.27% रही, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9.34% और शहरी इलाकों में 6.33% दर्ज की गई। इसकी बड़ी वजह राज्य में सोना, चांदी और तेल-वसा की ऊंची खपत और इनकी कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी बताई गई है।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड?
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तक महंगाई 2.7% तक पहुंच सकती है। रुपये में कमजोरी के चलते कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। अनुमान है कि:

FY26 में महंगाई: 1.8%
FY27 में महंगाई: 3.4%
हालांकि, SBI रिसर्च का मानना है कि फरवरी की मौद्रिक नीति बैठक में RBI ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

GST कटौती से और राहत संभव
स्टैंडर्ड चार्टर्ड ग्लोबल रिसर्च ने भी पहले अनुमान जताया था कि GST दरों में कटौती से:

GDP में 0.1% से 0.16% तक बढ़ोतरी
सालाना महंगाई में 40–60 बीपीएस तक की कमी आ सकती है
रिपोर्ट में कहा गया है कि GST कटौती से सरकारी राजस्व पर असर सीमित रहेगा, जिससे खर्च और आय को लेकर चिंताएं कम होंगी। हालांकि, संयुक्त राजकोषीय घाटा GDP के 0.15%–0.20% तक बना रह सकता है।

कारोबार के लिए भी फायदेमंद
रिपोर्ट में GST सुधारों को समय पर उठाया गया कदम बताया गया है। तेज रजिस्ट्रेशन, आसान रिफंड और बेहतर प्रक्रिया से Ease of Doing Business सुधरेगा, जिससे मध्यम अवधि में आर्थिक विकास को मजबूती मिल सकती है—बशर्ते GST काउंसिल इन सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे