Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

2006 से 2026 तक इजराइल के साथ मजबूत होते संबंध, पीएम मोदी की यात्रा अहम

25 फ़रवरी, 2026 07:53 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर हैं। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जो नेसेट को संबोधित करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘मोदी आर्काइव’ नामक अकाउंट ने उनकी इजराइल यात्राओं से जुड़ी महत्वपूर्ण तस्वीरें और जानकारियां साझा की हैं।

2006: मुख्यमंत्री के रूप में पहला इजराइल दौरा

‘मोदी आर्काइव’ के अनुसार नरेंद्र मोदी ने 2006 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहला इजराइल दौरा किया था। वे इजराइल की अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी एग्रीटेक-2006 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल हुए थे, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ से कृषि दृष्टि प्रस्तुत

बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-इजराइल बिजनेस फोरम में ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (एक बूंद अधिक फसल) के साथ गुजरात का कृषि विजन प्रस्तुत किया। बाद में यही विचार राष्ट्रीय स्तर पर नीति की दिशा बना। गुजरात प्रतिनिधिमंडल की आंतरिक रिपोर्ट में उनके प्रेजेंटेशन को सर्वाधिक सराहना मिलने का उल्लेख किया गया।

2017: प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा

11 वर्ष बाद 2017 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय इजराइल यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ तेल अवीव स्थित डेंजीगर फ्लावर फार्म का दौरा किया, जहां एक सफेद गुलदाउदी का नाम ‘मोदी’ रखा गया था।

कृषि सहयोग को मिला संस्थागत रूप

यात्रा के दौरान कृषि क्षेत्र में तीन वर्षीय कार्य कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे उस पहल का औपचारिक रूप माना गया जिसकी नींव 2006 में रखी गई थी। मुख्यमंत्री स्तर पर शुरू हुआ सहयोग प्रधानमंत्री स्तर पर सरकार-से-सरकार साझेदारी में विकसित हुआ।

कृषि और जल प्रबंधन सहयोग बना प्रमुख आधार

मोदी आर्काइव के अनुसार 2006 और 2017 की यात्राओं को जोड़ने वाली कड़ी कृषि और जल संसाधन प्रबंधन रहा। इजराइल ने ड्रिप सिंचाई, वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग और डीसैलिनेशन जैसी उन्नत तकनीकों का विकास किया, जिन्हें भारत के कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगी माना गया।

2026: सहयोग के नए चरण की उम्मीद

9 वर्ष बाद 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर इजराइल पहुंचे हैं। इस बार भी भारत-इजराइल सहयोग का फोकस कृषि, जल प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा पर रहने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच तकनीकी और कृषि नवाचार को लेकर सहयोग और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती