Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

15 दिन में ट्रांसफार्मर न बदलने पर जेई सस्पेंड, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लिया सख्त एक्शन

13 जून, 2025 04:30 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के चंदपुरा गांव में खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन तक न बदलने वाले बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें जेई के ढुलमुल रवैये और लापरवाही की बात कही गई थी।

ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा था और उन्होंने इंडस्ट्री एरिया सब डिवीजन के जेई को इसकी सूचना लगभग 15 दिन पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे गांव में बिजली संकट बना रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।

पूर्व में दिए जा चुके हैं स्पष्ट निर्देश
गौरतलब है कि मंत्री विज पहले ही बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि

शहरी क्षेत्रों में एक घंटे के भीतर

ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे के भीतर

खराब ट्रांसफार्मर बदले या ठीक किए जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इस निर्देश की अवहेलना को ऊर्जा मंत्री ने गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए यह कड़ा कदम उठाया।

ट्रांसफार्मर अब बदल दिया गया
ऊर्जा मंत्री की सख्त कार्रवाई के बाद बिजली निगम द्वारा चंदपुरा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत मिलने पर संतोष जताया।

?️ "बिजली आपूर्ति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।"
– अनिल विज, ऊर्जा मंत्री, हरियाणा

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा