Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

14 बच्चों की मौत के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, CM मोहन का बड़ा एक्शन, बोले- लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं

06 अक्टूबर, 2025 07:35 PM

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने 14 बच्चों की मौत मामले पर सीएम मोहन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा मामले में सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसी तारतम्य में सीएम मोहन छिंदवाड़ा पहुंचे।

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर इस मामले में उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के निर्णयों के अनुसार:

  • दो औषधि निरीक्षक और उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निलंबित किया गया।
  • ड्रग कंट्रोलर को स्थानांतरित किया गया।
  • कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया और दुकानों में विद्यमान स्टॉक को जप्त किया गया।
  • छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में परिवारों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।
  • क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का आंकलन कराया जाएगा।
  • दवाओं पर आवश्यक चेतावनी और सावधानियों के पालन की जांच की जाएगी।
  • चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कॉम्बिनेशन ड्रग न देने का नियम पालन न करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।

सहयोग और जागरूकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैडियाट्रिक्स, चिकित्सकों के संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आवश्यक सावधानियां अपनाई जाएंगी और जागरूकता फैलाने के कदम उठाए जाएंगे। सिर्फ छिंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और पूरे देश में कोल्ड्रिफ सिरप के मामले में ड्रग कंट्रोलर्स को सूचना दी गई और आवश्यक त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

  • दवा लिखने और वितरण कराने वाले डॉक्टरों के निलंबन की कार्यवाही की गई।
  • दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • परासिया में स्थित अपना मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त,

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी। 

बता दें कि परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीन सोनी अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। निजी प्रैक्टिस के दौरान शिशुओं को ऐसी दवाइयां पर्चे पर लिखी गई, जिसका सेवन करने के बाद शिशुओं को तेज बुखार और पेशाब में कठिनाई हुई और शिशुओं की किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इससे कुछ बच्चों की दु:खद मृत्यु हो गई। डॉक्टर के क्लीनिक के बाजू में ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी “अपना मेडिकल” के नाम से मेडिकल स्टोर्स चलाती हैं, जहां से दवाइयां बेची गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित