Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

हरियाणा

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

21 जून, 2025 02:07 PM

सिरसा, (सतीश बंसल)। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार 21 जून को जिलाभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, वहीं उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह छह बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि होंगी, जबकि अनाज मंडी डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा तथा अनाज मंडी रानिया में होने वाले आयोजन में चेयरमैन डा. केसी शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों ऐलनाबाद में पंचमुखी चैक के पास अनाज मंडी, जिसमें एसडीएम ऐलनाबाद, अनाज मंडी कालांवाली, जिसमें एसडीएम कालांवाली, अनाज मंडी बडागुढा, जिसमें सीटीएम यश मलिक तथा अनाज मंडी नाथुसरी चैपटा में तहसीलदार भुवनेश कुमार बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।
वहीं शुक्रवार को हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फाइनल रिहर्सल में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, आमजन, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति हर व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए। आज योग का महत्व पूरी दुनिया जानने लगी है और यह हमें हमारी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने का काम भी करता है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लें। फाइनल रिहर्सल में योग प्रोटोकाल अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर सीएमओ एम.के भादु, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजकुमार, जिला योग समन्वयक डा. सुरेंद्र पाल नागर, डीएफओ मुकेश कुमार सहित खिलाड़ी, स्कूली बच्चे, आमजन, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा