Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

1000 रुपये की शर्ट खरीदने पर लगेगा, 35 रुपए का टैक्स! पीएम मोदी ने सिखाया GST फॉर्मूला

25 सितंबर, 2025 06:47 PM

देशभर में 22 सितंबर से New GST Rate लागू हो गए हैं। अभी भी कुछ लोग नए जीएसटी रेट को लेकर कंफ्यूजन में हैं। पीएम मोदी ने इसे एक आसान से फॉर्मूले के जरिए समझाया है। उन्होंने बताया है कि नए GST रिफॉर्म ने गरीब और मिडिल क्‍लास पर टैक्‍स का बोझ काफी कम कर दिया है। पीएम मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के उद्घाटन के मौके पर इस पूरे कैलकुलेशन को समझाया।

पीएम ने समझाया फॉर्मूला-
उन्होने बताया कि 2014 से पहले हर चीज़ खरीदने पर काफी ज्यादा टैक्स लगता था। इसे एक उदहारण से समझते हैं। 2014 में 1000 रुपए वाली एक शर्ट पर 117 जीएसटी लगती थी। इसके बाद साल 2017 में जब जीएसटी लागू की गई उस समय इसे घटाकर 50 रुपए कर गया। अब 2025 में किए गए जीएसटी बदलावों के बाद उसी 1000 रुपए वाली शर्ट पर सिर्फ 35 रुपए जीएसटी के तौर पर देने होंगे। यानि सीधे तौर 1000 रुपये की शर्ट पर अब सीधे- सीधे 82 रुपये टैक्‍स की बचत होगी।

इस कैलकुलेशन को समझाने के बाद पीएम ने कहा कि जीएसटी में सुधार आगे भी जारी रहेंगे। इससे आम जनता भारी बचत कर सकेगी। अपनी बात को जारी रखते हुए पीएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है। हमने अपना बिज़नेस मॉडल इस तरह से तैयार किया है कि हम आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ सकें। इसी दौरान उन्होंने स्वदेशी के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि देश में बने वाले कुल मोबाइल फोन में 55% उत्तर प्रदेश में बनते हैं। अब बहुत जल्द AK 203 राइफल की मैन्युफैक्चरिंग भी उत्तर प्रदेश मे शुरू होगी।

इन चीजों पर कम हुआ टैक्स
जीएसटी परिषद के फैसले के बाद कई प्रमुख खाद्य पदार्थों और घरेलू सामानों पर टैक्स कम हो गया है। अब पनीर, मक्खन, घी, अनाज, मेवे, फ्रोजन पराठे और खजूर पर केवल 5% जीएसटी लगेगा, जिससे इनकी कीमतें कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा टूथपेस्ट, हेयर ऑयल, शैंपू, रसोई के बर्तन, साइकिल और बांस के फर्नीचर जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी टैक्स दरें घटाई गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित