Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बनाई 301 रन की बढ़त, स्कोर 198/5

25 अक्टूबर, 2024 06:18 PM

पुणे : तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 103 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में टॉम लाथम के 86 रन की बदौलत 198 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इसकी के साथ ही दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 301 रन की बढ़त बना ली है। वाशिंगटन सुंदर का जलवा छाया रहा जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए जिसमें टॉम लाथम, डेवोन कॉनवे (17), राचिन रविंद्र (9), डेरिल मिशेल (18) और टॉम लैथम (23) के विकेट शामिल थे जबकि एक विकेट जोकि विल यंग का था, अश्विन के नाम रहा।


दूसरे दिन भारत ने 16/1 के स्कोर के आगे खेल शुरू करते हुए भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के आगे नाकाम नजर आए और पूरी टीम 156 रन पर ढेर हो गई। यशस्वी जायसवाल (30), शुभमन गिल (30) और रविंद्र जडेजा (38) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। मिशेल सैंटनर 53 रन देकर सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किए। इसकी के साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 103 रन की बढ़त बना ली है।


दूसरे दिन की शुरूआत में शुभमन गिल 72 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए जबकि विराट कोहली इस कीवी गेंदबाज की फिरकी को समझने में नाकाम रहे और मात्र एक रन पर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (30) से उम्मीदें थी लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई। ग्लेन फिलिप्स ने जायसवाल को मिशेल के हाथों कैच आउट करवाने के बाद ऋषभ पंत को 18 रन पर बोल्ड किया। इसके बाद सैंटनर ने 11 रन पर खेल रहे सरफराज खान को विलियम के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद सैंटनर ने अश्विन (4) और रविंद्र जडेजा (38) को एलबीडब्ल्यू कर आखिरी उम्मीदें भी खत्म कर दी। सैंटनर ने छठा विकेट आकाशदीप का झटका और उन्हें 6 रन पर वापस भेजा। अंतिम विकेट भी सैंटनर के नाम रहा और बुमराह को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।


पहला दिन
गुरुवार को वाशिंगटन सुंदर के 7 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर समेटने के बाद एक विकेट पर 16 रन बनाए। स्टंप्स के समय सालमी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल (नाबाद 06) के साथ शुभमन गिल (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा पारी के तीसरे ओवर में टिम साउदी की गेंद पर खाता खोले बगैर बोल्ड हुए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 243 रन पीछे है और उसके नौ विकेट बचे हुए है। न्यूजीलैंड के 259 रन की पारी में डेवोन कॉनवे (76) और रचिन रविंद्र (65) की अर्धशतकीय पारियों के अलावा मिशेल सेंटनर की 33 रन की पारी प्रभावशाली रही। सुंदर के अलावा भारतीय गेंदबाजों में अश्विन ही थे जिन्होंने 3 विकेट झटके जबकि कोई अन्य गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।


न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटरन को शामिल किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह एकादश में आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल को मौका मिला है। न्यूजीलैंड श्रृंखला में 1-0 से आगे है।


न्यूजीलैंड की शुरूआत सधी हुई रही लेकिन अश्विन ने भारत को शुरूआती सफला दिया। पहले तीनों विकेट अश्विन के नाम रहे जिन्होंने पहले कप्तान टॉम लाथम (22 गेंदों पर 15 रन, 2 चौके) को एलबीडब्ल्यू किया और इसके बाद विल यंग (45 गेंदों पर 18 रन, 2 चौके) का विकेट लिया जिसमें उनका साथ विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत ने कैच पकड़ कर दिया। तीसरा विकेट 44वें ओवर में आया जब अश्विन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे पंत के हाथों कैच आउट हो गए। कॉन्वे ने 141 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाए।


वाशिंगटन सुंदर ने अश्विन का साथ देते हुए लंच के बाद दो विकेट अपने नाम किए जिसमें पहला विकेट रचिन रवींद्र और दूसरा टॉम ब्लंडेल का था। सुंदर ने दोनों को बोल्ड किया। रचिन 105 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए जबकि ब्लंडेल मात्र 3 रन ही बना सके। सुंदर ने टीम का छठा और अपना तीसरा विकेट एलबीडब्ल्यू करके हासिल किया जिसमें उनका निशाना डेरिल मिशेल (18 रन) बने। इसके बाद सुंदर ने चार ओवर में तीन विकेट लिए जिसमें ग्लेन फिलिप्स (9), टिम साउथी (4), एजाज पटेल (5) के विकेट शामिल थे। फिलिप्स को सुंदर ने अश्विन के हाथों कैच आउट करवाया जबकि साउथी और पटेल को बोल्ड किया। आखिरी विकेट भी सुंदर के नाम रहा और उन्होंने मिशेल सेंटनर को 33 रन पर बोल्ड किया।


हेड टू हेड
कुल मैच - 63
भारत - 22 जीत
न्यूजीलैंड - 14 जीत
ड्रॉ - 27


पिच रिपोर्ट
सीरीज में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के अंक न देने के दबाव के साथ भारत के लिए घरेलू लाभ का उपयोग करने और पुणे में स्पिन के अनुकूल सतह पाने की बहुत संभावना है। भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के लिए काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है, इसलिए संभावना है कि टेस्ट के पहले दिन से ही स्पिन अपनी भूमिका निभाना शुरू कर देगी। इसका मतलब है कि रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और संभवतः अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी, अगर चुने जाते हैं, तो वे शुरू से ही भारत के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।


प्लेइंग 11

 

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल