Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

हरियाणा

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

31 जुलाई, 2026 08:06 PM

पंचकूला : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में तैनात उप निरीक्षक (SI) देशराज को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी कार को एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-21, पंचकूला में रोक कर रखा गया था। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बावजूद उप निरीक्षक देशराज कार छोड़ने के बदले ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत के साथ रिश्वत मांगने संबंधी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। ब्यूरो द्वारा शिकायत एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध बनता पाया गया।

इसके उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी उप निरीक्षक देशराज को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा