Thursday, July 02, 2026
BREAKING
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात! मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार

राष्ट्रीय

‘हम कैसे फैसला कर सकते हैं’, 100 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा

09 फ़रवरी, 2026 08:06 PM

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका में एक शख्स ने पिछले साल नेपाल में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी पत्नी की मौत के लिए 100 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा था।

हाई कोर्ट के जस्टिस पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने इस मामले में सुनवाई की। जस्टिस कौरव ने सवाल उठाया कि याचिका में जिस तरह की मांग की गई है, उसमें अदालत कैसे राहत दे सकती है।

अदालत ने कहा, ‘हम इन सब बातों का फैसला कैसे कर सकते हैं? नेपाल में कुछ होता है, होटल आप से कुछ करने को कहता है। हम कैसे फैसला कर सकते हैं?’

इस मामले में रामबीर सिंह गोला नाम के शख्स ने याचिका दायर की थी। उन्होंने भारत सरकार और हयात होटल से मुआवजा दिए जाने के साथ ही सार्वजनिक माफी की मांग भी की थी।

क्या कहा था याचिका में?
गोला ने याचिका में कहा था कि जब नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, उस दौरान वह काठमांडू के हयात रीजेंसी होटल में थे और वहां उनकी पत्नी राजेश गोला की मौत हो गई थी।

गोला दंपति 7 सितंबर, 2025 को पशुपतिनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए नेपाल आए थे। काठमांडू में हिंसा बढ़ने के साथ ही होटल ने वहां ठहरे मेहमानों को सुरक्षा का भरोसा दिया और उन्हें इस बात के लिए मना लिया कि वे चेकआउट न करें और रहने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल पर चले जाएं।

भीड़ ने होटल में लगा दी थी आग
9 सितंबर को हालात बिगड़ गए और भीड़ ने होटल में आग लगा दी। रामबीर सिंह गोला का आरोप है कि भारतीय अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उनका कहना था कि भागने की कोशिश में उनकी पत्नी गिर गई और उनकी मौत हो गई।

गोला ने याचिका में कहा था कि हिंसक भीड़ के हमलों और आगजनी के दौरान कई बार अपील किए जाने के बावजूद भी ऐसा होना काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय की निष्क्रियता को दिखाता है। उन्होंने कहा था कि ऐसा करके सरकार ने अपने नागरिकों की रक्षा करने के संवैधानिक कर्तव्य का उल्लंघन किया।

अदालत ने सुनवाई के दौरान इस बात पर गौर किया कि याचिकाकर्ता ने हयात रीजेंसी को भी पक्षकार बनाया था। अदालत ने कहा कि आपको अपनी प्रार्थना में संशोधन करना होगा। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अब वह अपनी याचिका में कुछ मांगों को ही रखेंगे। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य