Saturday, August 22, 2026
BREAKING
फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार Haryana में निवेश का महाअभियान, मुंबई से खुलेगा उद्योगों के लिए नया द्वार...सैनी सरकार का करोड़ों के निवेश और 15 लाख रोजगार पर फोकस हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के अपमान पर फिर हुआ हंगामा, CM सुक्खू ने लगाया ये आरोप रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस

दुनिया

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

22 अगस्त, 2026 06:30 PM

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को एडमोंटन स्थित नानकसर गुरुद्वारा में हुए हमले की निंदा की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों और सिख समुदाय के साथ एकजुटता भी जताई।

कार्नी ने इस घटना को ‘बेहद दुखद और चौंकाने वाली’ बताया और कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने धार्मिक स्थल पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने एडमोंटन पुलिस सेवा की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया।

कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर किए गए एक पोस्ट में ल‍िखा, “सुबह एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला बेहद दुखद है। इस घटना में घायल हुए दो लोगों और पूरे समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जो इस भयानक घटना से सदमे में है। किसी को भी अपने पूजा स्थल पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं एडमोंटन पुलिस सेवा की उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सराहना करता हूं।”

विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने सिख मंदिर में हुए इस हमले को ‘भयावह’ बताया और कहा कि हमले के जिम्मेदार व्यक्ति को उसके कृत्यों के लिए पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

पोइलिवरे ने कहा कि अधिकारियों को इस हिंसा के पीछे की वजहों का पता लगाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कनाडा में लोग शांति और सुरक्षा के साथ अपने धर्म का पालन कर सकें। उन्होंने एडमोंटन के सिख समुदाय के प्रति समर्थन व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “एडमोंटन के सिख मंदिर में हुआ हिंसक हमला, जिसमें दो लोग घायल हुए, बेहद भयावह है और इसकी हम सबको कड़ी निंदा करनी चाहिए। कनाडा में हर व्यक्ति को शांति और सुरक्षा के साथ अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। इस हमले के जिम्मेदार व्यक्ति को न्याय व्यवस्था के तहत पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और अधिकारियों को इस हिंसा के पीछे की वजहों को पूरी तरह सामने लाना चाहिए। हम घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं और इन कठिन परिस्थितियों में एडमोंटन के सिख समुदाय के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

पुलिस और समुदाय के प्रतिनिधियों के अनुसार, कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक गुरुद्वारे के अंदर एक शख्‍स ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर द‍िया। घटना के समय गुरुद्वारे के अंदर शादी समारोह से पहले सुबह की प्रार्थना चल रही थी। यह हमला एडमोंटन शहर के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित नानकसर गुरुसिख मंदिर गुरुद्वारे में सुबह पांच बजे के कुछ समय बाद हुआ।

एडमोंटन पुलिस सेवा ने बताया कि 14 स्ट्रीट और हॉर्स हिल रोड के पास हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आपातकालीन सेवाओं ने दो घायलों का इलाज किया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की

USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट

USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण