Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

खेल

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

21 नवंबर, 2026 04:08 PM

मेलबर्न: । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली। ब्रूक की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड 7 गेंदों में महज 10 रन बनाकर आउट हुए। 13 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 97 रनों की तूफानी साझेदारी जमाई। ब्रूक ने इस दौरान अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया। यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक भी है। ब्रूक ने 2018 में जोस बटलर द्वारा 22 गेंदों में लगाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।

28 गेंदों की अपनी पारी में ब्रूक ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने छह ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए। यह इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 2018 में एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने शुरुआती छह ओवरों में 70 रन बनाए थे, जबकि 2009 में इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में 69 रन बटोरे थे। बैंटन भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सैम करन ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल रशीद और हेनरी क्रोकॉम। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लैचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, एडम जम्पा और राइली मेरेडिथ।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे