Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग • अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण • कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया • भारत का टीवी इकोसिस्टम हुआ विविध, मल्टी-प्लेटफॉर्म नेटवर्क में बदला • अदाणी एनर्जी को पश्चिम बंगाल में 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति के लिए एलओए मिला • मजबूत एफपीआई इनफ्लो से निफ्टी और सेंसेक्स लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद • बजट 2027: वेतनभोगी कर्मचारियों की नजर इन 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या मिलेगी राहत? • हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर • 'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल • शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

खेल

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

21 नवंबर, 2026 04:02 PM

वेलिंग्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के साथ ही सुनील गावस्कर को खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने 290 गेंदों का सामना करते हुए 136 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। राहुल न्यूजीलैंड की सरजमीं पर शतक लगाने वाले भारत की ओर से महज चौथे सलामी बल्लेबाज हैं। राहुल न्यूजीलैंड में बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है। गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने 2009 में बतौर ओपनर 167 रनों की दमदार पारी खेली थी।

राहुल टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। राहुल टेस्ट क्रिकेट में सेना देशों (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 486 रन बना लिए हैं। राहुल के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की बढ़िया पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। वहीं, पडिक्कल ने 175 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की दमदार पारी खेली। ऋषभ पंत 55 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह अपनी इस पारी में अब तक 5 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 368 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे