Friday, November 20, 2026
BREAKING
• शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम • 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ' • ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि • नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल • न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया • आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

खेल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

20 नवंबर, 2026 10:51 AM

भारत के खिलाफ बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोलस और ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 5 विकेट पर 243 रन से की थी। निकोलस 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रन पर नाबाद थे। फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया। आकाशदीप की गेंद पर बोल्ड होने से पहले फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। फिलिप्स और निकोलस ने छठे विकेट के लिए 216 रन की अहम साझेदारी कर स्कोर को 286 तक पहुंचाया।

फिलिप्स का विकेट गिरने के बाद भी निकोलस ने एक छोर थामे रखा और नाथन स्मिथ (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 32, काइल जैमिसन (11) के साथ आठवें विकेट के लिए 25 और जैकब डफी (4) के साथ दसवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 368 रन तक पहुंचाया।

हेनरी निकोलस 335 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोलस का यह 12वां टेस्ट शतक है और इस वेन्यू पर लगाया 5वां शतक है।

पहले दिन 70 रन पर 5 विकेट गंवाने वाली न्यूजीलैंड को 368 तक पहुंचाने का सबसे बड़ा श्रेय निकोलस और फिलिप्स की शतकीय पारी और इनके बीच छठे विकेट के लिए हुई 216 रन की साझेदारी को जाता है।

पहले दिन के पहले सत्र में बेहद प्रभावी दिखी भारतीय गेंदबाजी बाद के समय में निकोलस और फिलिप्स के सामने प्रभावहीन नजर आई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4, आकाशदीप ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर को विकेट नहीं मिला।

भारतीय टीम की गेंदबाजी टेस्ट के पहले सत्र को छोड़कर प्रभावी नहीं रही है। ऐसे में अब इस टेस्ट मैच में टीम को मजबूती बल्लेबाजी ही दे सकती है। टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से एक मजबूत ओपनिंग साझेदारी की उम्मीद करेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी