हैदराबाद। भारतीट क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी 3-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, हैदराबाद में खेले गए टी20 मैच में कई रिकॉर्ड बने। एक तरफ जहां भारतीय टीम में टी 20 फॉर्मेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम इंडिया इस फॉर्मेट के नेपाल टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर को तोड़ने के करीब थी लेकिन आखिरी ओवर्स में बल्लेबाजों के विकेट गिरते चले गए जिस कारण टीम इंडिया इस कीर्तिमान को बनाने से चूक गई।
वहीं, इस मैच में संजू सैमसन ने एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े। संजू ने 40 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जो किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। बता दें कि टी20 में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं, संजू सैमसन भारत की ओर से किसी भी टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बन गे हैं।
बता दें कि मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 111 रन और सूर्यकुमार यादव के 75 रन, पंड्या के 47 रन और रियान पराग की 34 रनों की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम को 297 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच में भारत की ओर से कुल 22 छक्के लगे।
स्कोर का पीछ करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर्स में महज 164/7 का स्कोर ही बना पाई। बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए।