Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

मनोरंजन

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

21 नवंबर, 2026 03:55 PM

मुंबई: हिंदी सिनेमा में जब भी शानदार डांस और कैबरे की बात होती है, तो सबसे पहले हेलन का नाम याद आता है। उनकी जिंदगी पर्दे पर दिखने वाली चमक-दमक से बिल्कुल अलग रही है। एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें अपने परिवार के साथ जान बचाने के लिए बर्मा से भारत तक का सफर पैदल तय करना पड़ा था। करीब नौ महीने तक चले इस मुश्किल सफर में परिवार ने भूख, बीमारी और युद्ध की तबाही का सामना किया। जिस लड़की ने बचपन में जिंदगी का इतना मुश्किल दौर देखा, उसने आगे चलकर हिंदी सिनेमा में अपनी ऐसी पहचान बनाई कि उनके डांस नंबर फिल्म की पहचान बन गए।

हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 को बर्मा (अब म्यांमार) के रंगून में हुआ था। उनके पिता फ्रेंच थे, जबकि मां मार्लीन स्पेनिश-बर्मी मूल की थीं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने बर्मा पर हमला कर दिया था। उस समय हेलन की उम्र महज तीन साल थी। परिवार के लिए वहां रहना मुश्किल हो गया था। ऐसे में उनकी मां ने बच्चों के साथ भारत आने का फैसला किया।

हेलन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार हवाई जहाज से निकलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर बमबारी होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बाद में मां ने दूसरे लोगों के साथ पैदल ही भारत की तरफ निकलने का फैसला किया।

इस सफर में हेलन, उनके छोटे भाई और मां साथ थे। उनकी मां उस समय गर्भवती भी थीं। करीब नौ महीने तक चले इस सफर में परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रास्ते में खाने-पीने की कमी थी और कई लोग बीमारी और भूख के कारण रास्ते में ही छूट गए।

हेलन ने बताया था कि उनकी मां और वह खुद इतनी कमजोर हो गई थीं कि शरीर हड्डियों का ढांचा बनकर रह गया था। भारत पहुंचने के बाद परिवार असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा और फिर कोलकाता आया। इस दौरान उनकी मां ने एक बच्ची को भी खो दिया। कुछ समय बाद हेलन के छोटे भाई की भी चेचक से मौत हो गई। इन घटनाओं ने उनके बचपन को काफी मुश्किल बना दिया।

कोलकाता में कुछ समय बिताने के बाद हेलन अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। यहां परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में हेलन ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे काम करने शुरू किए। उनकी शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर हुई। साल 1951 में आईं 'शबिस्तान', 'आवारा' और 'खजाना' जैसी फिल्मों में वह कोरस डांसर के तौर पर नजर आईं। इसके बाद फिल्म 'अलिफ लैला' (1953) में उन्हें पहली बार अकेले डांस करने का मौका मिला।

साल 1957 में फिल्म 'बारिश' के गाने 'मिस्टर जॉन या बाबा खान' से हेलन को पहचान मिलने लगी। इसके अगले ही साल यानी 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। इस गाने में उनका डांस और अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह हिंदी सिनेमा की चर्चित डांसर्स में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'चाइना टाउन', 'तीसरी मंजिल', 'इंतकाम' और 'डॉन' जैसी फिल्मों के लिए उनके डांस नंबर्स काफी पसंद किए गए।

हेलन ने सिर्फ डांस नंबर तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' (1960) में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके अलावा 'चा चा चा', 'वो कौन थी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' का गाना 'महबूबा महबूबा' आज भी उनके सबसे चर्चित डांस नंबरों में गिना जाता है।

साल 1979 में फिल्म 'लहू के दो रंग' में अपने अभिनय के लिए हेलन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। बाद के वर्षों में उन्होंने फिल्मों में कम काम किया और साल 1996 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से फिर पर्दे पर नजर आईं। इसके बाद 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।

हेलन की निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी। उन्होंने पहले फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बाद में उन्होंने मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से शादी की।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने