Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

धर्म

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां जोरों पर, सेना बर्फ हटाने में जुटी

25 अप्रैल, 2025 04:54 PM

उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। भारतीय सेना के जवान बर्फ से ढके यात्रा मार्ग को साफ कर रहे हैं। कठिन परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, सैनिक अथक मेहनत कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। यह कार्य उनकी शारीरिक दृढ़ता और श्रद्धालुओं के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।

भारतीय सेना न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करने में दिन-रात तत्पर है, बल्कि देश के नागरिकों के कल्याण और उनकी धार्मिक यात्राओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में भी अहम भूमिका निभा रही है। हर साल हजारों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं, जहां आध्यात्मिक शांति और विश्वास का अनुभव करते हैं। सेना का यह प्रयास यात्रा को सफल बनाने में अहम है। हेमकुंड साहिब भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक तीर्थ स्थल है। श्री हेमकुंड साहिब 15 हजार 200 फीट ऊंचाई पर स्थित है, यहां पर हर समय बर्फ जमी रहती है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रमुख ने बताया था कि गोविंदधाम से श्री हेमकुंड साहिब तक के ट्रैक मार्ग पर 6 से 7 फीट बर्फ पड़ी हुई है।

वहीं, उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही लाखों यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 3-3 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

इसके अलावा केदारनाथ के लिए अब तक लगभग 6 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। बदरीनाथ धाम के लिए 5 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इतना ही नहीं, हेमकुंड साहिब जाने के लिए भी 32 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि