Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

16 मई, 2026 07:57 PM

हेग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द हेग में अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीय गदगद हो गए। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण प्रांत और पूर्व से पश्चिम राज्य को एक सूत्र में बांधते भारतवंशी पहुंचे। सभी ने एक सुर में कहा कि उनके लिए ये अभूतपूर्व क्षण रहे। भारत के कश्मीर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कुछ ने आईएएनएस से अपनी भावनाएं साझा कीं।

जम्मू कश्मीर का एक परिवार यहां पहुंचा। 'जेन जी' का प्रतिनिधित्व करने वाली बेटी ने कहा, "हमें अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आए और प्रवासी हिंदुस्तानियों से बात की। उन्होंने खासतौर पर कश्मीरी पंडित कम्युनिटी की बात की। उन्होंने भारत-नीदरलैंड की साझेदारी पर बात की। उन्होंने एक अनोखी बात बताई जो दोनों देशों में समान है। वो फ्लोरीकल्चर यानी फूलों की खेती से जुड़ा है। नीदरलैंड के ट्युलिप और भारत के कमल की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां के ट्युलिप दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं और वो भारत में निर्यात भी किए जाते हैं। भारत में सबसे बड़ा जो ट्युलिप गार्डन है वो भी जम्मू कश्मीर में स्थित है। अपने समुदाय का यहां प्रतिनिधित्व करते हुए और उनसे मिलते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।"

कश्मीरी महिला ने कहा, "मैंने पहली बार पीएम मोदी को सामने से बोलते हुए देखा। यह अद्भुत था। वो वाकपटु हैं; उन्हें पता है कि क्या और कैसे बोलना है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं; वो हमारे पीएम हैं।"

पीएम मोदी के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसमें भावपूर्ण प्रदर्शन करने वाले प्रवीण शर्मा ने कहा, " मोदी जी के आगमन पर मैंने परफॉर्म किया। हम लोग काफी खुश थे। उनसे मिलने की उत्सुकता इस कदर थी कि कल हम लोग पूरी रात जागे। उनके भाषण ने हमें प्रेरित किया है। हमारे भीतर और मेहनत करके देश का नाम रोशन करने की भावना बढ़ी है।"

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय प्रवासियों की सराहना की कि वो लोग अपनी भाषा और संस्कृति से बखूबी जुड़े हुए हैं। इसकी मिसाल भी यहां दिखी। आईएएनएस से बात करते हुए बरसों से नीदरलैंड में रह रहे और धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाले शख्स ने कहा, "भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री मोदी को नीदरलैंड में अपने समक्ष देखकर हम सभी भारतवंशियों और भारतवासियों का जो उत्साहवर्धन हुआ है उसकी कोई सीमा नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस गति से भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है तो वो क्षण दूर नहीं जब हम दुनिया में विश्व गुरु बनकर, विश्व पटल पर छा जाएंगे। उन्हें देख कर हमें अत्यधिक प्रसन्नता हुई। हम भावविभोर हैं। जितना भी बन पड़ेगा हम देश का गौरव बढ़ाने का प्रयास जरूर करेंगे।"

कन्नड़ एसोसिएशन और तेलुगू एसोसिएशन से संबंध रखने वाली पारंपरिक वेशभूषा में आईं महिलाओं ने कहा कि वे काफी हर्ष की अनुभूति कर रही हैं। तो राजस्थान के जोड़े के अनुसार, उनके लिए "हेग के स्टेडियम में बिताए ये पल यादगार हैं क्योंकि उन्हें यहां साक्षात भारत के दर्शन हो गए। विभिन्न राज्यों के लोग यहां एक छत के नीचे जुटे।"

सूरीनाम की राजदेई बंसीधर भी यहां पहुंची। उन्होंने कहा, "मेरे पूर्वज भारत से थे और पीएम मोदी को देखने का मोह मुझे यहां खींच लाया। उनको सामने देख कर बहुत खुशी हुई।"

संबोधन स्थल में लोगों ने अपने सपनों और भारत की संस्कृति को दर्शाते मॉडल्स भी प्रदर्शित किए। नीदरलैंड में एक कम्युनिटी सेंटर के भीतर मां दुर्गा का मंदिर बनाने का सपना लेकर आए ललित भोषाल शर्मा ने एक मॉडल प्रदर्शित किया। इसके बारे में फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती तिवारी ने बताया कि इसकी रुपरेखा मुंबई में तैयार हुई है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को सामने देख मैंने अत्यंत हर्ष का अनुभव किया।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं