Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

हिम्मत व हौंसले से योगेश वर्मा ने अपने आर्मी के सपने को लगाए पंख

हिम्मत व हौंसले से योगेश वर्मा ने अपने आर्मी के सपने को लगाए पंख

18 जून, 2025 01:58 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। एक प्राचीन कहावत है कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हंै’। अपार हिम्मत, हौंसला और दृढ़ निश्चय हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गांव भंगू निवासी योगेश वर्मा पुत्र श्रीराम रिटायर्ड असिस्टेंट डीसी कार्यालय, सिरसा ने, जिन्होंने अपनी हिम्मत व हौंसले से अपने उस सपने को पंख लगाने का काम किया है, जोकि उसने अकेले में बैठकर बुना था। केवल योगेश ही नहीं, उसके परिजनों को भी उसकी मेहनत पर पूरा भरोसा था और योगेश के सपने को पूरा करने में उन्होंने हर संभव सहयोग किया। योगेश वर्मा ने अपने दृढ़ निश्चय से 14वें प्रयास में भारतीय सेना में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अपना चयन करवाकर अभिभावकों के साथ-साथ गांव भंगू का भी नाम रोशन किया है। बेटे की सफलता पर परिवार के साथ-साथ गांव भंगू के ग्रामीण भी फूले नहीं समा रहे हंै।
योगेश वर्मा ने बताया कि उनका जन्म वर्ष 2001 में सहीराम वर्मा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी सेंटेनरी स्कूल, सिरसा में हुई। हिंदु कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीएससी केमिस्ट्री में ग्रेजुएट की। इसके बाद एमएससी ज्योग्राफी पोस्ट ग्रेजुएट जारी है। यही नहीं अपनी मेहनत से उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा भी 98.1 प्रतिशत अंकों के साथ उत्त्तीर्ण की। योगेश वर्मा ने बताया कि उसका शुरू से ही सपना था कि वह आर्मी में जाए। वह पिछले 5 सालों से लगातार प्रयास कर रहा था। आर्मी में चयन के लिए वह इससे पूर्व 13 बार सीडीएस व एनडीए की परीक्षा दे चुका था। सीडीएस की लिखित परीक्षा वह हर बार उत्त्तीर्ण कर देता था, लेकिन एसएसबी (साक्षात्कार) में रह जाता था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। एसएसबी की परीक्षा के लिए 19 से 24 साल आयु सीमा होती है और ये उसके लिए आखिरी अवसर था। 14वीं बार में 14वीं रेंक के साथ उसका सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चयन हो गया। इसके साथ-साथ यूपीएससी में भी बतौर असिस्टेंट कमांडेंट (111वां रेंक) के साथ उसका चयन हो गया, लेकिन उसका सपना आर्मी पेरा स्पेशल फोर्स में जाने का है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा