Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

हिमाचल में बेनामी जमीन सौदे करने वाले गिरोह पर कसेगा शिकंजा, CM सुक्खू ने किया ये बड़ा ऐलान

17 फ़रवरी, 2026 07:24 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दाैरान प्रदेश में बेनामी जमीन सौदों में लिप्त गगरेट क्षेत्र से जुड़े गिराेह का मुद्दा गरमाया। सदन में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि उक्त गिराेह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा जो पूरे मामले की गहन जांच करेगा।

विधायक राकेश कालिया ने किया बड़ा खुलासा
प्रश्नकाल के दौरान गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने सदन में आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तराखंड के एक सेवानिवृत्त मुख्य सचिव का गिरोह हिमाचल में सक्रिय है। यह गिरोह गगरेट से लेकर गग्गल एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में बेनामी नामों से बड़े पैमाने पर जमीनें खरीद रहा है। विधायक राकेश कालिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने हिमाचल में यूपी कल्चर लाकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की थी और पहले भी सरकार गिराने में इनका हाथ रहा है। अब ये बेनामी सौदों के जरिए अपनी काली कमाई खपा रहे हैं। राकेश कालिया ने सदन को यह भी बताया कि गगरेट में इस गिरोह से जुड़े 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एफआईआर पहले से दर्ज है।

सीएम सुक्खू बोले-रसूखदारों को भी नहीं बख्शेंगे
विधायक की चिंता पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी माफिया, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम एसआईटी का गठन कर रहे हैं जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी। सीएम ने विधायक राकेश कालिया से आग्रह किया कि वे इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत तुरंत उन्हें और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सौंपें, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। सदन में इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार के रुख का समर्थन किया।

हिमाचल की राजनीति में आ सकता है नया तूफान
माना जा रहा है कि एसआईटी के गठन के औपचारिक आदेश जल्द जारी होंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गगरेट और गग्गल क्षेत्र में चल रहे बेनामी जमीन सौदों की यह जांच हिमाचल की राजनीति में नया तूफान ला सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम