Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट... सड़कें और बिजली की आपूर्ति भी ठप

07 सितंबर, 2025 05:41 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तबाही का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लाहुल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों में बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रविवार को जहां दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई थी, वहीं कुछ घंटों बाद आसमान में घने बादल छा गए, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आ गया। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में अब भी 3 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 866 सड़कें बंद हैं। इनमें एनएच-03, एनएच-05 और 305 शामिल हैं। इन सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से इसमें मुश्किलें आ रही हैं।

बिजली-पानी की समस्या और बढ़ता नुकसान
आपदा ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। 1572 ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप है। इसके अलावा, 389 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा मानसून सीजन में 20 जून से 6 सितंबर तक प्रदेश को 4,079 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है।

जान-माल का भारी नुकसान
इस मानसून सीजन में हुई आपदाओं ने जान-माल का भी भारी नुकसान किया है। अब तक 366 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा में 1,984 पालतू जानवर और 26,955 मुर्गे-मुर्गियां भी मारे गए हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
राज्य में सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा जिले को हुआ है, जहां 1,318.93 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इसके बाद मंडी में 1,263.64 करोड़, चंबा में 1,097.82 करोड़ और ऊना में 889.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा दिखाता है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आपदा ने किस हद तक तबाही मचाई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल