Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

18 मार्च, 2026 07:42 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। एक केन्द्रीकृत प्रदर्शन मूल्यांकन में यह निष्कर्ष सामने आया है कि इस कार्य की गुणवत्ता उपयुक्त मानकों के अनुरूप नहीं थी। अधिकारिक सूत्रो ने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य में योजना के पहले तीन चरणों में लगे 182 ठेकेदारों की रैंकिंग की है। इनमें से केवल 44 ठेकेदार ही गुणवत्ता और काम पूरा करने के मानकों पर खरे उतरे, जबकि बाकी 138 ठेकेदारों को घटिया काम, देरी और तय नियमों का पालन न करने के लिए चिह्नित किया गया।

यह रैंकिंग भारत सरकार के एक पोर्टल के ज़रिए की गयी है, जिसमें ठेकेदार-वार डेटा, निरीक्षण रिपोर्ट और कमियों का रिकॉर्ड मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि खराब रैंकिंग वाले ठेकेदारों पर पाबंदियां लग सकती हैं और उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। इसका मतलब यह होगा कि वे ग्रामीण सड़कों की इस मुख्य योजना के चौथे चरण के तहत कोई भी काम हासिल नहीं कर पाएंगे।

सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ कर दिया है कि आने वाले चरण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने राज्य में लगभग 1,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चार के तहत करीब 2,300 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं।

उन्होंने कहा कि काम के आवंटन के लिए सख्त शर्तें लागू होंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी ठेकेदार को सात से ज़्यादा परियोजनाएं या 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का काम नहीं दिया जाएगा। इस कदम का मकसद पारदर्शिता सुनिश्चित करना और गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखना है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि नये काम का आवंटन केवल उन्हीं ठेकेदारों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने पिछले कामों का 70 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा संतोषजनक ढंग से पूरा किया हो।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले चरणों में किए गए कामों के निरीक्षण में कई कमियां सामने आई थीं। इनमें निर्माण की खराब गुणवत्ता, काम पूरा करने में देरी और तकनीकी मानकों का पालन न करना शामिल है। जिन ठेकेदारों में बार-बार कमियां पाई गईं, उन्हें समीक्षा के दायरे में रखा गया, जिसका उनकी रैंकिंग पर बुरा असर पड़ा।

राज्य के लोक निर्माण विभाग ने ग्राम सड़क योजना के कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है और बोलियां आमंत्रित की जा रही हैं। हालांकि, अंतिम आवंटन केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जांची गई निष्पादन रिपोर्ट के आधार पर होने की उम्मीद है, जिससे प्रोजेक्ट को पूरा करने में जवाबदेही और मज़बूत होगी। यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल प्रदेश अभी भी पिछले साल मॉनसून आपदा के दौरान सड़कों, पुलों, रिटेनिंग दीवारों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए बड़े पैमाने पर नुकसान से उबर रहा है। इस आपदा ने ग्राम सड़क योजना की सड़कों और चार-लेन वाले हिस्सों सहित कई परियोजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता में मौजूद कमियों को उजागर कर दिया था।

यह मुद्दा ऐसे समय में भी सामने आया है जब राज्य सरकार ठेकेदारों के बकाया भुगतानों को लेकर दबाव में है। सरकार ने हाल ही में बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए राज्य के खजाने से 500 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया था। इस ताज़ा कदम को ग्रामीण सड़क निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण को सख्त करने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है कि इस पहाड़ी राज्य में यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं केवल विश्वसनीय एजेंसियों को ही सौंपी जाएं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम