Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में बड़ा राशन घोटाला: मुर्दे और वाहन मालिक भी ले रहे मुफ्त राशन, BJP ने कार्रवाई की उठाई मांग

02 दिसंबर, 2025 06:17 PM

नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश की राशन वितरण प्रणाली में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई सत्यापन सूची ने प्रदेश में चल रही भारी अनियिमितताओं की पोल खोल दी है। इस सूची के मुताबिक प्रदेश में कुल 5,71,625 लाभार्थी संदेह के घेरे में हैं, जो अपात्र होने के बावजूद सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे थे। यह जानकारी सांसद राजीव भारद्वाज ने मंगलवार को नई दिल्ली में दी।

बेहद चौंकाने वाली है केंद्र की रिपोर्ट
सांसद राजीव भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट के बाद बताया कि केंद्र की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली है। आंकड़ों के अनुसार 2222 लाभार्थी ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर लगातार राशन उठाया जा रहा था। 2918 लोग ऐसे हैं जिन्होंने वाहन खरीद लिए हैं, फिर भी वे गरीबी रेखा (एनएफएसए) के नीचे मिलने वाला मुफ्त राशन ले रहे थे। 400 मामले डुप्लीकेट राशन कार्ड के पाए गए हैं। इसके अलावा 53 लाख से अधिक अन्य लाभार्थी भी संदेह की श्रेणी में हैं, जिनका पुनः सत्यापन किया जा रहा है।

पूरे तंत्र की विफलता : राजीव भारद्वाज
राजीव भारद्वाज ने इसे केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का फेलियर करार दिया है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण की निगरानी पंचायत, डिपो और विभागीय स्तर पर होती है, लेकिन तीनों स्तरों पर चूक हुई। उन्होंने कहा कि वर्षों तक अपात्र लोग गरीबों का हक मारते रहे और करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग होता रहा।

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
भाजपा ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सांसद ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर लगातार निगरानी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को बेनकाब कर कड़ी सजा दी जाए।

नड्डा से विकास कार्यों पर की चर्चा
इससे पूर्व, सांसद भारद्वाज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन की बधाई दी। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक विषयों, केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य के समग्र विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल