Thursday, May 14, 2026
BREAKING
पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह सांसद कुमारी सैलजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी को दी बधाई झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

हिमाचल

हिमाचल में अधिकारियों को लेकर विवाद पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बाेले-कांग्रेस के लिए देश और प्रदेश हित हमेशा सर्वोपरि

16 जनवरी, 2026 06:52 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए देश और प्रदेश हित हमेशा सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसी बातों को तूल देना गलत है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तारुढ़ हैं और उनके अलावा प्रदेश हितों को कौन देखेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश हितों की उस लड़ाई को लड़ा है, जो 40 वर्ष से नहीं लड़ी गई। इसी लड़ाई में सरकार ने वाइल्ड फ्लावर हॉल की लड़ाई को जीता है। वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति के स्वामित्व की यह लड़ाई 23 वर्षों से चली आ रही थी, जिसे वर्तमान सरकार ने जीता है। इस फैसले से राज्य को करीब 401 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिला है, जिसमें 320 करोड़ रुपए की बैंक जमा और शेयर होल्डिंग्स शामिल हैं। इससे राज्य को प्रतिवर्ष 20 करोड़ रुपए से अधिक की आय भी होगी। इसी तरह राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से 1000 मैगावाट कड़छम-वांगतू जल विद्युत परियोजना में राज्य को मिलने वाली रॉयल्टी 12 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी को 18 फीसदी रॉयल्टी देने के निर्देश दिए हैं, जिससे राज्य को प्रतिवर्ष 150 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। इसी तरह बीबीबीएम प्रोजैक्ट की बकाया देनदारी और चंडीगढ़ की भूमि व परिसंपत्तियों पर 7.19 फीसदी हिस्से को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2011 में हिमाचल प्रदेश के इस अधिकार को मान्यता दी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री से आरडीजी ग्रांट 10000 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष करने और एडिशन बोरिंग पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने से हिमाचल प्रदेश को घाटा हुआ है। हिमाचल प्रदेश एशिया का प्रमुख फार्मा हब है, जहां से पहले राज्य सरकार को वैट और एक्साइज के रूप में 4000 करोड़ रुपए आते थे। अब यह राशि घटकर 150 से 200 करोड़ रुपए रह गए हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ राज्य सरकार ने अभियान चलाया है तथा इस मामले में संलिप्त 11 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की चंडीगढ़ शहर से लगते क्षेत्र में आधुनिक वर्ल्ड क्लास सिटी निर्माण की योजना है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल