Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

20 मार्च, 2026 07:44 PM

शिमला : केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान पर लगे झटके और इस वित्त वर्ष में आरडीजी सबसे कम होने के बावजूद हिमाचल की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से विधानसभा में रखे गये आॢथक सर्वेक्षण में ये आंकड़े सामने आये हैं। साथ ही पहली बार हिमाचल में सैलानियों की संख्या तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश की कुल आर्थिक उत्पादन क्षमता लगभग 2.54 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। स्थिर मूल्यों पर यह वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं और जलवायु चुनौतियों के बावजूद राज्य की मजबूत आर्थिक गतिविधियों को दिखाता है। राज्य की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान बना हुआ है।

वर्ष 2025-26 में सेवा क्षेत्र का योगदान 62,581 करोड़ रहने का अनुमान है, जिसमें 8.6 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। पर्यटन, व्यापार, परिवहन और वित्तीय सेवाओं के विस्तार से इस क्षेत्र को मजबूती मिली है। प्रति व्यक्ति आय भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2025-26 में यह बढक़र 2,83,626 रुपये हो गई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 9.8 प्रतिशत अधिक है और राष्ट्रीय औसत से 64,051 रुपये ज्यादा है। वर्ष 2011-12 में यह आंकड़ा 87,721 रुपये था। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य के कुल आर्थिक योगदान में सेवा क्षेत्र का हिस्सा 46.3 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र का 39.4 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र का 14.3 प्रतिशत है। कृषि और संबंधित क्षेत्रों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र का योगदान 32,415 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। फसल उत्पादन में सुधार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उद्योग क्षेत्र का कुल मूल्य 94,381 करोड़ आंका गया है, जिसमें 7.77 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। निर्माण क्षेत्र में सबसे तेज 12.56 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है, जो रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। पर्यटन क्षेत्र में भी तेजी से सुधार हुआ है। वर्ष 2020 में 32.13 लाख पर्यटक आए थे, जो बढक़र 2025 में 311.47 लाख हो गए हैं। यह क्षेत्र राज्य की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में भी राज्य को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है।

दिसंबर 2025 तक 1,668 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है और मार्च 2026 तक इसमें और वृद्धि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड वर्तमान में 28 परियोजनाएं चला रहा है। दिसंबर 2025 तक इन परियोजनाओं से 1973 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग क्षेत्र में निर्माण सेक्टर की बढ़ोतरी दर सबसे अधिक 12.56 रहने के आसार हैं। मुद्रास्फीति में भी हाल के महीनों में गिरावट दर्ज की गई है। शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर काफी कम हुई है और संयुक्त उपभोक्ता मूल्य सूचकांक दिसंबर तक लगभग 1 प्रतिशत रह गया है। स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं में भी राज्य ने मजबूत व्यवस्था बनाई है। प्रदेश में 115 सिविल अस्पताल, 110 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 586 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। साथ ही, हिमाचल पथ परिवहन निगम 3000 से अधिक बसों के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में बुनियादी ढांचे के विकास, सतत पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके।

कल अपना चौथा बजट पेश करेंगे सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को छुट्टी के दिन विधानसभा में अपना चौथा बजट पेश करेंगे। आरडीजी बंद होने के बाद इस बजट पर सबकी नजर है। सुबह 11 बजे विधानसभा से उनका बजट भाषण शुरू होगा, जो दिव्य हिमाचल टीवी पर भी लाइव प्रसारित होगा। इस बार बजट का आकार क्या रहता है? क्या ये पिछले साल के बजट से कम होगा या ज्यादा? सरकार बिजली, राशन और बस किराये आदि की सब्सिडी को जारी रखेगी या नहीं? क्या कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज पर सरकार कोई फैसला लेगी? इन सभी सवालों के जवाब इस बजट में मिलेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट