Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• हिसार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन में 361 अंकों के साथ कंसिका ने हासिल किया पहला स्थान • अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद • पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन • पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार • फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने किए थे 14 राउंड फायर...9 गोलियां लगने से तोड़ा दम • दिवाली से पहले CM फ्लाइंग का छापा; हिसार में स्टोर से 159 किलो अवैध पटाखे बरामद...मौके पर नहीं मिला बिक्री का लाइसेंस • Bilaspur: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट, जिले में तैनात किए 8 फायर टैंडर • फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या • पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांव बेनड़ा और धूरा में स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन • गांव भुल्लरहेड़ी में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट

मनोरंजन

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

07 नवंबर, 2026 04:01 PM

मुंबई : राजनीतिक विश्लेषक और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता शहजाद पूनावाला ने शो के दौरान हुए विवाद और को-कंटेस्टेंट सिवेत तोमर के एविक्शन पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर। उनका कहना है कि किसी भी असहमति या विवाद को शारीरिक ताकत के बजाय बातचीत और शब्दों के जरिए सुलझाना चाहिए।

समाचार एजेंसी ने जब शहजाद से शो में अपने सफर और सिवेत के साथ हुए विवाद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह अब उस पूरे मामले को दोबारा उठाना या किसी पर आरोप लगाना नहीं चाहते। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में शामिल लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं और उनके लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है।

समाचार एजेंसी से बातचीत में शहजाद ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि अब इस मामले पर अपनी राय देने की कोई जरूरत है। शो में सभी को उनके अपने किए की वजह से बाहर किया गया था और मैंने उसी समय उन्हें माफ कर दिया था। मेरे लिए वह चैप्टर बंद हो चुका है। मैं इसे अब और महत्व नहीं देना चाहता, खासकर ऐसे खूबसूरत दिन पर।''

उन्होंने कहा, ''मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारे लोकतंत्र और महात्मा गांधी की धरती पर हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। हमें हिंसा के बजाय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कोई शो में बार-बार हिंसा का सहारा लेता है, तो यह उसकी बौद्धिक और अपनी बात रखने की क्षमता की कमी को दिखाता है। इससे लगता है कि उसके पास अपनी बात मनवाने के लिए शारीरिक ताकत के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है। मेरा मानना है कि इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए।''

शहजाद पर हमला करने के चलते सिवेत तोमर को 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर कर दिया गया था। शो में शहजाद और सिवेत ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन 'अल्टीमेट रूलर' रेस के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

इस रेस के दौरान सिवेत को सबसे कमजोर फैसले लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया था। इसके बाद जब उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम लेने का मौका मिला, जिसे वह कमजोर मानते हैं, तो उन्होंने शहजाद का नाम चुना। इस फैसले के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।

विवाद उस समय और गहरा गया, जब सिवेत को स्वरा भास्कर से बातचीत करते देखा गया। शहजाद ने उनके इस बदले हुए रवैये पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में शहजाद को चोट आई और उनके कपड़े भी फट गए। शो के नियमों के मुताबिक, सिवेत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

'फिराक' के बाद दोबारा फिल्म नहीं बनाने की कसम खा चुकी थीं नंदिता दास, मंटो की कहानी ने फिर जगाया निर्देशन का जुनून

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे