Friday, November 06, 2026
BREAKING
• त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार • धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं • सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज • 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला • अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख • खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख • आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप • दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात • हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू • 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

मनोरंजन

बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

06 नवंबर, 2026 01:40 PM

मुंबई : टीवी सीरियल 'अनुपमा' की अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने दीपावली से जुड़ी प्यारी यादों को साझा किया और बताया कि बचपन से लेकर अब तक दीपावली मनाने का उनका अंदाज किस तरह बदल गया है।

उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें दीपावली का बेसब्री से इंतजार रहता था और त्योहार की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह होता था। हालांकि, समय के साथ दीपावली को लेकर उनकी सोच बदल गई। अब उनके लिए इस त्योहार का मतलब अपनों के साथ वक्त बिताना और ऐसी यादें बनाना है, जो लंबे समय तक उनके साथ रहें।

अद्रिजा ने दीपावली से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा, ''मैं बचपन में दीपावली के आने के दिन गिना करती थी, क्योंकि त्योहार को लेकर बहुत उत्साह रहता था। आज मैं उन शांत और सुकून भरे पलों का इंतजार करती हूं। मुझे लगता है कि बड़े होने के साथ हमारी पसंद और उम्मीदें भी बदल जाती हैं।''

उन्होंने कहा, ''पहले मेरे लिए यह मायने रखता था कि त्योहार मुझे क्या दे रहा है, लेकिन अब मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हूं कि मैं अपने आसपास के लोगों के साथ क्या बांट सकती हूं। अब मुझे लगता है कि असली जश्न अपनों के साथ बातचीत करने, हंसने और ऐसे पल बिताने में है, जो सजावट हट जाने के बाद भी याद रहते हैं।''

इस साल दीपावली की तैयारियों और प्लान के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह विग्नेश और ससुराल वालों के साथ त्योहार मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं इस साल विग्नेश और अपने ससुराल वालों के साथ दीपावली मनाने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हूं। नए परिवार की परंपराओं का हिस्सा बनना और उनमें अपनी कुछ परंपराएं जोड़ना बहुत अच्छा लगता है। मैं छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना चाहती हूं। चाहे साथ में तैयार होना हो, त्योहार का खाना खाना हो या फिर बिना समय देखे सबके साथ बैठकर वक्त बिताना हो।''

काम और त्योहार के बीच तालमेल बैठाने को लेकर अद्रिजा ने कहा कि उनके पेशे में काम का कोई तय शेड्यूल नहीं होता। ऐसे में उन्होंने मिलने वाले समय का पूरा इस्तेमाल करना सीख लिया है। परिवार के साथ बिताए गए कुछ घंटे भी त्योहार को खास बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''हमारे पेशे में हमेशा एक तय शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं होता। इसलिए मैंने जितना भी समय मिलता है, उसका पूरा आनंद लेना सीख लिया है। परिवार के साथ बिना किसी रुकावट के बिताए गए कुछ घंटे भी किसी बड़े जश्न से कम नहीं होते। मुझे नहीं लगता कि यादें बनाने के लिए पूरे दिन की छुट्टी का इंतजार करना चाहिए।''

अद्रिजा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ''खुशियां मनाने के लिए किसी खास मौके या सही समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। मेरी सभी से अपील है कि वे अपने करीबियों से मिलें, परिवार के साथ वक्त बिताएं और उन लोगों की अहमियत समझें, जो उनकी जिंदगी को खास बनाते हैं। सालों बाद दीपावली की सजावट नहीं, बल्कि उन लोगों के साथ बिताए गए पल और उनसे जुड़ी यादें ही हमारे साथ रहेंगी।''

अद्रिजा इन दिनों टीवी सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान