Friday, November 06, 2026
BREAKING
• त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार • धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं • सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज • 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला • अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख • खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख • आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप • दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात • हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू • 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय

अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

06 नवंबर, 2026 01:53 PM

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धनतेरस के दिन शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। रामघाट रोड स्थित लुधियाना वूलन मार्केट में सुबह करीब 9:30 बजे आग लग गई। आग लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक करोड़ों का नुकसान हो गया। बड़े जवां के रहने वाले पीड़ित दुकानदार रूपेश कुमार ने बताया कि इस घटना में लगभग 2.5 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय कई दुकानदार मार्केट के अंदर सो रहे थे। एक युवक ने आग देखकर आवाज लगाई। जब तक लोग उठे, लपटें इतनी फैल चुकी थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।


रूपेश कुमार ने बताया कि वे दस साल से यहां गर्म कपड़ों का मार्केट लगा रहे हैं। इस बार करीब ढाई करोड़ रुपए का माल लेकर आए थे। आग में उनका सारा माल जल गया। रूपेश ने आरोप लगाया कि किसी ने मार्केट के एक कोने की तरफ कुछ फेंका और वहीं से आग भड़की। आग लगने की वजह और कुल नुकसान पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया, "लुधियाना वूलन मार्केट में लगी इस आग से कई दुकानें पूरी तरह जल गईं। हमने दमकल गाड़ियां तैनात कीं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।"
वहीं, दिल्ली के गफ्फार मार्केट में भी शुक्रवार तड़के मोबाइल एक्सेसरीज की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, करोल बाग पुलिस स्टेशन को रात 1:28 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें 'चैन वाली गली' की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा : बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमला करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन को मिली रफ्तार, UIDAI से जुड़ीं 300 संस्थाएं, 7.5 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आधार ऐप

दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

दीपोत्सव: अयोध्‍या में स्वास्थ्य-सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात

हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

हैदराबाद मेट्रो-आरटीसी मासिक पास 8,500 से घटकर 4,000 रुपए, 8 नवंबर से संशोधित किराया होगा लागू

'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौ*त