Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

05 नवंबर, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली: । सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिखाए गए सीन्स पर डॉक्टरों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के सीन्स मेडिकल कम्युनिटी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी आधार पर फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। अब इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म की रिलीज रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया है।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में दलील दी गई कि फिल्म के टीजर में स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा दिखाई गई है। वकील ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा लगातार सामने आ रही है और ऐसे माहौल में इस तरह के सीन्स चिंता बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े डॉक्टरों की सुरक्षा और उनकी सामाजिक छवि को लेकर भी चिंता जताई।

अदालत ने याचिका पर फिल्म की रिलीज रोकने का कोई आदेश पारित नहीं किया और कहा कि हमें इस जनहित याचिका पर विचार करने का कोई कारण नजर नहीं आता। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सामने अपना पक्ष रखने की छूट दी।

सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता डॉ. नचिकेत भाटिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''हमारी मांग है कि फिल्म के ऐसे सीन्स और डायलॉग्स में बदलाव किया जाए, जो मेडिकल कम्युनिटी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिल्म के टीजर में सनी देओल डॉक्टरों और हेल्थकेयर स्टाफ को बुरी तरह मारते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही एक डायलॉग है, जिसमें सनी देओल कहते है- 'डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं, कमीशन लिखते हैं'... डॉक्टरों पर बेवजह बिल बनाने का आरोप लगाया गया है। हमारी चिंता है कि इस तरह की चीजें डॉक्टरों और मरीजों के बीच के भरोसे को प्रभावित कर सकती हैं। हर मरीज इलाज से पहले डॉक्टर को चोर या लुटेरा समझने लगेगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''टीजर में कहानी को 'अनबिलीवेबल ट्रू इवेंट्स' यानी अविश्वसनीय सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। ऐसे में दर्शक फिल्म में दिखाई गई बातों को वास्तविक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ सकते हैं। हमने मांग की है कि फिल्म और उसके प्रमोशनल कंटेंट की जांच हो, आपत्तिजनक हिस्सों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए जाएं और यह साफ किया जाए कि कहानी काल्पनिक है।''

एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

'मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी', माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

सीएम विजय के फैसले से खुश हुए 'मूकुथी अम्मन 2' के मेकर्स, सरकार को कहा शुक्रिया

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?