Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का 85 साल की उम्र में निधन, पीछे छोड़ गए इतनी दौलत?

04 नवंबर, 2025 07:11 PM

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति गोपीचंद हिंदुजा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लंदन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे। बिजनेस जगत में उन्हें प्यार से ‘जीपी हिंदुजा’ कहा जाता था। उनके निधन की पुष्टि ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने की। उन्होंने कहा कि “जीपी हिंदुजा बहुत दयालु, विनम्र और वफादार मित्र थे। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है।”

 

ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हिंदुजा

गोपीचंद हिंदुजा मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद ग्रुप के चेयरमैन बने थे। हाल ही में उन्होंने और उनके परिवार ने ब्रिटेन की ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025’ में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस सूची के अनुसार, हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति 33,67,948 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वहीं, फोर्ब्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, मंगलवार तक परिवार की संपत्ति 20.6 अरब डॉलर (लगभग 1,82,668 करोड़ रुपए) थी।

 

दुनियाभर में फैला कारोबार

हिंदुजा ग्रुप एक विशाल बहुराष्ट्रीय समूह है, जो ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, केमिकल, ऊर्जा, मीडिया और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में काम करता है। ग्रुप का भारत और दुनिया भर में गहरा प्रभाव है। गोपीचंद हिंदुजा के नेतृत्व में समूह ने कई बड़े अधिग्रहण किए, जिनमें 1984 में गल्फ ऑयल और 1987 में अशोक लेलैंड की खरीद शामिल है- जो भारत में किसी एनआरआई द्वारा किया गया पहला बड़ा निवेश माना जाता है।

 

शिक्षा और सम्मान

गोपीचंद हिंदुजा ने 1959 में मुंबई के जय हिंद कॉलेज से स्नातक किया था। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और रिचमंड कॉलेज, लंदन से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की उपाधि मिली थी।

 

परिवार और विरासत

गोपीचंद लंदन में रहते थे, जबकि उनके छोटे भाई प्रकाश हिंदुजा मोनाको में और अशोक हिंदुजा मुंबई से भारत में कंपनी के कारोबार को संभालते हैं। परिवार के पास लंदन में कई ऐतिहासिक संपत्तियां हैं, जिनमें व्हाइटहॉल स्थित ‘ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग’ में बना रैफल्स लंदन होटल भी शामिल है। उनके निधन से न केवल भारत और ब्रिटेन, बल्कि पूरे वैश्विक व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे