Friday, September 18, 2026
BREAKING
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,335 के पार चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

खेल

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

18 सितंबर, 2026 12:17 PM

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी वनडे में अपने पूरे 10 ओवर फेंकने के लिए फिट नहीं हैं। उन्हें जल्दीबाजी में भारतीय टीम में नहीं लाया जाएगा। हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 50 ओवर की सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मिलने वाली फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। हार्दिक पांड्या के फिट नहीं होने की वजह से ही नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से बाहर करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सबसे पहले, नितीश के नजरिए से, यह वास्तव में एक अच्छी बात है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से हटा दिया गया है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का समय मिलेगा। हम जानते हैं कि शायद एक साल में जब हम दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया जाएंगे तो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अहम होंगे।"


उन्होंने कहा, "एक बार हार्दिक वापस आ जाएगा, तो जाहिर है यह अच्छा होगा। कभी-कभी हम उन दोनों को प्लेइंग 11 में भी खिला सकते हैं। हार्दिक इस समय 10 ओवर नहीं फेंक सकता है। आईपीएल के बाद से उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए हम उसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धकेलना नहीं चाहते क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आपके शरीर के लिए भी बहुत कठिन हो सकता है।"
गंभीर ने कहा, "हार्दिक अगर भारत ए के लिए खेलते हैं और सबकुछ ठीक रहता है तो वह टी20 और वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच नितीश को भी ज्यादा खेलने को मिलेगा, क्योंकि उसने भी आईपीएल के बाद से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है।"


नितीश रेड्डी इंजरी की वजह से आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। अफगानिस्तान सीरीज में वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी से उन्होंने प्रभावित किया है। रेड्डी सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। दूसरे और तीसरे टी20 में उन्होंने 3-3 विकेट लिए।
गंभीर ने कहा, "नितीश की गेंदबाजी हमारे लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रही है। हम उसे ज्यादातर इंटरनेशनल गेम में दिखाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वह कितना जरूरी है। उसके जैसे तेज गेंदबाजी करने और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं। वह जितनी गेंदबाजी करेगा, उतना ही बेहतर होता जाएगा।"
हेड कोच ने कहा, "एशियन गेम्स में खेलने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले ज्यादातर खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सही स्थिति में नहीं थे। नमन धीर और औकिब नबी के पास उनकी क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर है।"


गंभीर ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वन-डे सीरीज में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना होगा। यह दूसरे लोगों को भी मौका देता है। इस तरह की सीरीज में, हमारे पास नमन धीर और औकिब नबी जैसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें इस टीम में वे मौके मिल रहे हैं। इसलिए, वे यह भी दिखा सकते हैं कि वे व्हाइट बॉल फॉर्मेट में क्या लाते हैं। पूल जितना बड़ा होगा, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा। आम तौर पर, जब आपके पास सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं, तो कभी-कभी खिलाड़ियों को वह मौका नहीं मिल पाता है।"
हेड कोच ने कहा कि अलग-अलग चोटों के कारण खिलाड़ियों का पूरे सीरीज नहीं खेल पाना उनके और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक कोच के तौर पर, मैं सारी बुराई झेल सकता हूं, लेकिन मेरे लिए, यह जरूरी है कि शुभमन को रेड बॉल और व्हाइट बॉल दोनों फॉर्मेट में जितनी बार हो सके, बेस्ट टीम और इलेवन मिले।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

सैमसन को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला था, वैभव को इंतजार करना होगा: गौतम गंभीर

सैमसन को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला था, वैभव को इंतजार करना होगा: गौतम गंभीर

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे

मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त