Friday, September 18, 2026
BREAKING
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,335 के पार चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

राष्ट्रीय

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

18 सितंबर, 2026 12:22 PM

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफ-463 स्थित एक गारमेंट कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कंपनी की इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। आग की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई यूनिटों को मौके के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल आठ दमकल गाड़ियों की मदद से फायर फाइटिंग ऑपरेशन चलाया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्सों में आग फैलने से रोकने के लिए भी मोर्चा संभाला। फैक्ट्री में गारमेंट से संबंधित सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। ऐसे में दमकल कर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद फायर टीम ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाकर यह सुनिश्चित किया कि इमारत के अंदर किसी हिस्से में आग या धुआं बाकी न हो।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 के एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। आठ फायर टेंडरों की सहायता से आग बुझाने का काम किया गया। करीब डेढ़ घंटे की फायर फाइटिंग के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फायर विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा

भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 'आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही टीएमसी'

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 'आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही टीएमसी'

'वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी, ये लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक', टीएमसी नाम और सिंबल फ्रीज होने पर बोले राहुल

'वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी, ये लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक', टीएमसी नाम और सिंबल फ्रीज होने पर बोले राहुल

शरद पवार ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्रः सूखा घोषित करने, किसानों को आर्थिक सहायता देने और कर्जमाफी की मांग की

शरद पवार ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्रः सूखा घोषित करने, किसानों को आर्थिक सहायता देने और कर्जमाफी की मांग की

UPI शुल्क से आमजन की जेब पर बढ़ेगा बोझ, स्मार्ट स्कूल से पहले बुनियादी सुविधाएं जरूरी : मायावती

UPI शुल्क से आमजन की जेब पर बढ़ेगा बोझ, स्मार्ट स्कूल से पहले बुनियादी सुविधाएं जरूरी : मायावती

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव