Friday, September 18, 2026
BREAKING
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,335 के पार चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं भारत बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल कंपनियों ने क्षमता और युवा प्रतिभा को सराहा भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

बाज़ार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 261 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,335 के पार

18 सितंबर, 2026 01:17 PM

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 260.65 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 और निफ्टी 64.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की खरीदारी को सहारा डिफेंस और रियल्टी शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,775 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,708 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाइटन और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इन्फोसिस,एचयूएल, ट्रेंट, एनटीपीसी, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

भारतीय प्राइमरी मार्केट में चल रही तेजी ने अब सेकेंडरी मार्केट के निवेशकों के लिए भी मौके बना दिए हैं। अब निवेशकों का ध्यान आईपीओ मार्केट और आईपीओ से होने वाले लिस्टिंग गेन्स पर है। नतीजतन, सेकेंडरी मार्केट सुस्त पड़ा है और लार्ज-कैप शेयरों की कीमतें कम हो रही हैं। लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के लिए यह एक मौका है। बड़े बैंक, कैपिटल गुड्स की बड़ी कंपनियां, और कुछ ऑटोमोबाइल व फार्मास्युटिकल कंपनियों के शेयर खरीदारी का मौका दे रहे हैं।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में था, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं

चिप से पूरे प्रोडक्ट तक: भारत के लिए बढ़ रही इनोवेशन वैल्यू हासिल करने की संभावनाएं

सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े

सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े

टाटा संस और ट्रस्ट्स के बीच विवाद से समूह के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक फिसले

टाटा संस और ट्रस्ट्स के बीच विवाद से समूह के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक फिसले

अमेरिकी फेड के फैसले से पहले सोने-चांदी में तेजी, एमसीएक्स पर दोनों धातुएं चढ़ीं

अमेरिकी फेड के फैसले से पहले सोने-चांदी में तेजी, एमसीएक्स पर दोनों धातुएं चढ़ीं

2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट लेनदेन पर MDR को RBI का समर्थन, बताया महत्वपूर्ण कदम

2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट लेनदेन पर MDR को RBI का समर्थन, बताया महत्वपूर्ण कदम

भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 242.54 अंक और निफ्टी 83 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 242.54 अंक और निफ्टी 83 अंक ऊपर

अगस्त में भारत ने 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, यात्री वाहनों की बिक्री 36.5% बढ़ी

अगस्त में भारत ने 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, यात्री वाहनों की बिक्री 36.5% बढ़ी

देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस

देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस

भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ