Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हाई अलर्ट पर हिमाचल: दिल्ली धमाके के बाद जिला पुलिस ने बॉर्डर पर की नाकाबंदी

12 नवंबर, 2025 05:39 PM

बिलासपु : दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के समीप हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजैंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार बिलासपुर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने सभी बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला में पंजाब राज्य से सटी सीमा पर गत रात को पुलिस द्वारा नाके लगाए गए और हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की।

पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के तहत कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी में, थाना स्वारघाट के तहत कैंचीमोड़, थाना कोट कहलूर के तहत टोबा और ग्वालथाई पुलिस चौकी के तहत बरमला और नयनादेवी पुलिस चौकी के तहत कोहिना मोड़ पर गत रात को नाकाबंदी की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने जिला के शहरी क्षेत्रों के होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है।

इसके तहत पुलिस हर होटल में जाकर वहां ठहरे लोगों की डिटेल  होटल संचालकों से लेकर उनके द्वारा दिए गए पहचान पत्र को भी सत्यापित कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिला में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि पंजाब की सीमा से सटे बिलासपुर जिले में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर नाकाबंदी की गई है तथा जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। होटलों की भी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लोगों और वस्तुओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार खुफिया एजैंसियों के संपर्क में है।

पंजाब से सटे होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस के आपात नंबरों पर सूचना दें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल