Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

खेल

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

29 अक्टूबर, 2026 05:01 PM

नई दिल्ली : बीडब्ल्यूएफ हाइलो ओपन में बुधवार को पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंच गए। सिंधु के अलावा, इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अगले दौर में जगह बना ली है।

हालांकि, एचएस प्रणॉय टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिन्हें फ्रांस के छठे वरीय खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव ने सीधे सेटों में हराया।

विमेंस सिंगल्स में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने यूएई की प्रकृति भरत को 21-10, 21-10 से हराने के लिए केवल 28 मिनट का समय लिया। सिंधु ने दोनों गेम में अपना दबदबा बनाए रखा और पहले दौर में आसानी से जीत दर्ज की।

मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। फिनलैंड के जोआकिम ओल्डोर्फ के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। सातवीं वरीयता प्राप्त सेन ने अगले गेमों में अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और एक घंटे से कुछ अधिक समय में 16-21, 21-9, 21-13 से जीत हासिल की। किरण जॉर्ज ने भी मलेशिया के चीम जून वेई को 21-18, 21-17 से सीधे गेमों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं, एचएस प्रणॉय पोपोव के खिलाफ कड़े मुकाबले वाले पहले गेम को नहीं जीत सके। वे 21-23, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारतीय खिलाड़ी के पास पहला गेम जीतने का मौका था, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके, जिससे फ्रांसीसी खिलाड़ी ने दो गेमों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मेंस सिंगल्स में तरुण मन्नेपल्ली और शंकर सुब्रमण्यन भी हारकर बाहर हो गए। तरुण को चीनी ताइपे के ची यू जेन ने, जबकि शंकर को फिनलैंड के काले कोलजोनेन ने हराया। जर्मनी में खेलने वाले आयुष शेट्टी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हट गए, क्योंकि उन्हें पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन के दौरान चोट लग गई थी। विमेंस सिंगल्स में, छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए चेकिया की टेरेजा स्वाबिकोवा को 17-21, 21-12, 21-11 से हराया। हुड्डा पहला गेम हार गई थीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने मैच पर पकड़ बना ली और अगले दो गेम जीतकर आगे बढ़ गईं।

ईशरानी बरुआ ने जर्मनी की मिरांडा विल्सन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-19, 21-9 से जीत दर्ज की। अनमोल खरब भी आगे बढ़ गईं; उन्होंने दूसरे कड़े गेम में संयम बनाए रखते हुए श्रीलंका की रनिथमा लियानागे को 21-18, 22-20 से हराया।

मालविका बंसोड़ ने देविका सिहाग के खिलाफ हुए ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की। पहला गेम 18-21 से हारने के बाद, बंसोड़ ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-10, 21-14 से जीतकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

महिला वर्ग में भारत को कुछ और झटके भी लगे। अश्मिता चालिहा ने पहला गेम जीता था, लेकिन इसके बाद वह बुल्गारिया की कालोयाना नालबांतोवा से 18-21, 21-12, 21-8 से हार गईं। आकर्षी कश्यप भी टूर्नामेंट से बाहर हो गईं; उन्हें यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 21-12, 21-18 से हरा दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश