Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

राष्ट्रीय

भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

29 अक्टूबर, 2026 06:19 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग से जुड़े लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भारत की एक भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार के रूप में पहचान मजबूत हो सके।

पीयूष गोयल ने यहां एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में वैश्विक व्यापार के बदलते माहौल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, टैरिफ संरचना में बदलाव, सप्लाई चेन के पुनर्गठन और बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई नियामक जरूरतों के कारण कारोबार का माहौल तेजी से बदल रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, पीयूष गोयल ने कहा कि जहां ये बदलाव निर्यातकों के लिए चुनौतियां लेकर आते हैं। वहीं ये भारत के लिए खुद को एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी वैश्विक व्यापारिक भागीदार के रूप में मजबूत करने के अवसर भी हैं।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने भारतीय उद्योग को बदलते अंतरराष्ट्रीय कारोबारी माहौल के प्रति चुस्त और संवेदनशील बने रहने की सलाह दी। उन्होंने निर्यातकों को प्रोडक्ट की गुणवत्ता सुधारने, इनोवेशन, लागत प्रतिस्पर्धा, सप्लाई की विश्वसनीयता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भागीदारी बढ़ सके।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग, सोर्सिंग और निवेश गंतव्य के रूप में देखने में दुनिया की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उद्योग और विदेशी कारोबारियों के बीच लगातार बातचीत के जरिए इन संबंधों को ठोस कारोबारी नतीजों में बदलना जरूरी है।

उन्होंने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल को अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने, संभावित खरीदारों की पहचान करने और स्थापित और उभरते बाजारों में कारोबारी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। गोयल ने बदलती वैश्विक मांग और उभरते सप्लाई चेन अवसरों को देखते हुए प्रोडक्ट और बाजार विविधीकरण पर फोकस करने की जरूरत बताई।

केंद्रीय मंत्री ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल से कहा कि वे उन उत्पादों की पहचान करें जिनमें निर्यात की असीम संभावनाएं हैं, नए बाजार तलाशें और बाजार-विशेष रणनीति बनाएं। उन्होंने स्थापित क्षेत्रों में भारत के प्रतिस्पर्धी लाभों को मजबूत करने के साथ-साथ उभरते क्षेत्रों में क्षमताओं के निर्माण पर भी जोर दिया।

उन्होंने कारोबार करने में आसानी को बेहतर बनाने, व्यापार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निर्यात करने वाले उद्यमों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए चल रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। पीयूष गोयल ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन को एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जो विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमी) के लिए निर्यात वित्त, बाजार पहुंच और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद