Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हरियाणा

हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत

03 सितंबर, 2026 07:32 PM

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केएमपी एक्सप्रेसवे) पर एक इको कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ। इको कार सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले थे। वे सभी बाजरे की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। वहीं, एक शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि नौ में से पांच घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि चार का इलाज खरखौदा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, खरखौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भेजा दिया।
इससे पहले, हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

बताया गया कि पिकअप गाड़ी सवार लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे। उन्हें वृंदावन दर्शन करने जाना था। इसी बीच, मंगलवार को सुबह करीब 4.30 बजे गाड़ी एक ट्रक से टकराई।
इस टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हुई। मरने वालों तीन महिलाएं भी शामिल थीं। मृतकों की पहचान विजय (75), राजकुमार (40), रेशमा (45), कमला (65), सुधा (52) और महेश (60) के तौर पर हुई। सभी घायलों को पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित

17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष

शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष

कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह

कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह

Haryana सरकार का बड़ा तोहफा; छात्रों को इलेक्ट्रिक बसों में मिलेगी 'Free entry', इस जिले में हुई शुरूआत...

Haryana सरकार का बड़ा तोहफा; छात्रों को इलेक्ट्रिक बसों में मिलेगी 'Free entry', इस जिले में हुई शुरूआत...

एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की

एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

राहुल गांधी पर FIR : हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

राहुल गांधी पर FIR : हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद

हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद