चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल डालने की कोशिश कर रही है और कई गैंगस्टरों को विदेशों से पकड़कर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल कस रही है। विज पत्रकारों द्वारा हरियाणा में अपराधियों के एनकाउंटरों को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी तथा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग के प्रश्न के उत्तर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं कि लोग भड़क जाए, कभी वो जैन-जी को भड़काना चाहते है, तो कभी विद्यार्थियों को भड़काना चाहते हैं। शिक्षामंत्री जी ने छात्रों के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आकाशवाणी आती है”।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डिप्रेशन के शिकार है और उन्हें हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हुआ है। उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ।